Home उत्तर प्रदेश Kanpur Weather: उत्तर पश्चिमी हवाएं ठंडक लाईं, छह डिग्री लुढ़का पारा, मौसम...

Kanpur Weather: उत्तर पश्चिमी हवाएं ठंडक लाईं, छह डिग्री लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

0
105

[ad_1]

कानपुर का मौसम

कानपुर का मौसम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्फबारी और बारिश वाले हिमालयी क्षेत्र से तर होकर आईं उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। दोपहर बाद पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। अलमारियों, बक्शों में बंद कर रखे गए हल्के ठंडे कपड़े लोगों को फिर से निकालने पड़े।

सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि पारा अभी और नीचे जाएगा। हिमालयी क्षेत्र से नम हवाएं तो आ ही रही हैं।

यह भी पढ़ें -  फूटा गुस्सा: बागपत में बदमाशों के आगे पुलिस लाचार, व्यापारियों ने दिया धरना, बंद किया बाजार

इसके साथ ही भूमध्य सागर और कैस्पियन सागर की सतह पर मौसमी गतिविधियों के कारण भी नम हवाएं आ रही हैं। ऐसे में अभी गर्म कपड़े रखने का समय नहीं। जिन किसानों ने फसल काट ली है, उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें। मंगलवार दोपहर ढाई बजे से उत्तरी पश्चिमी हवाएं गंगा के मैदानी इलाके में आ गईं। तब पारा 25.65 डिग्री सेल्सियस रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here