Home अपराध जिला कारागार हरिद्वार से फरार हत्यारा एसटीएफ की मुठभेड़ में गिरफ्तार

जिला कारागार हरिद्वार से फरार हत्यारा एसटीएफ की मुठभेड़ में गिरफ्तार

0
156

हरिद्वार। जिला कारागार हरिद्वार से फरार हत्यारा एसटीएफ की मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने संयुक्त अभियान में जिला कारागार हरिद्वार से फरार हत्यारे पंकज वाल्मीकि को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। फरार कैदी पंकज को पकड़ने के लिए पुलिस ने महीनों से जाल बिछा रखा था। बुधवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पिछले साल दशहरे के मौके पर जिला कारागार हरिद्वार में रामलीला का मंचन हो रहा था। इस दौरान कैदी पंकज और रामकुमार को वानर सेना में अभिनय करने का मौका मिला। रामलीला की आड़ में दोनों कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार फरार कैदियों की तलाश में जुटी थी। इनमें से रामकुमार को पहले ही यमुनानगर से गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि पंकज की गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम रखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here