Home अपराध एलडीए टीम से मारपीट, वाहनों पर पथराव,चालक घायल

एलडीए टीम से मारपीट, वाहनों पर पथराव,चालक घायल

0
9

लखनऊ : मोहनलालगंज अंतर्गत नगराम रोड स्थित पूरनपुर गांव में बुधवार को अवैध निर्माण गिराने गई एलडीए की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। टीम में शामिल अफसरों व कर्मियों से नोकझोंक करते हुए हाथापाई व मारपीट की। विभागीय अभिलेख छीनने की कोशिश की। जेसीबी और सरकारी वाहनों पर पथराव करके शीशे तोड़ दिए। पथराव में जेसीबी चालक का सिर फट गया। सरकारी कार्य में बाधा और हमला करने पर प्रवर्तन जोन-2 के अवर अभियंता विवेक यादव ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मोहनलालगंज के ग्राम पूरनपुर में नगराम रोड पर राजपाल व अन्य द्वारा लगभग 2 हजार वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखंड पर व्यावसायिक उपयोग करते हुए दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण का एलडीए से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया था। निर्माण अवैध होने पर विहित प्राधिकारी न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया था।

इस क्रम में प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियंता सत्येन्द्र सोलंकी, अवर अभियंता विभोर श्रीवास्तव एवं विवेक यादव टीम के साथ मौके पर मौके पर गए थे। अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू ही तो काफी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। कार्रवाई का विरोध किया। नोकझोंक के बाद हमलावर हो गए। हाथापाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। विभागीय फाइलें छीनकर नष्ट करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं हमलावरों ने जेसीबी व सरकारी वाहनों पर पथराव करके क्षतिग्रस्त कर दिए। इससे जेसीबी का चालक चोटिल हो गया।

यह भी पढ़ें -  MSBTE Result Winter 2023: जनवरी डिप्लोमा परीक्षा के नतीजे जल्द ही msbte.org.in पर होंगे- जानिए कैसे करें चेक

घटना की जानकारी मिलने पर प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार व प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच स्थानीय पुलिस बल भी पहुंच गया। हमलावर भाग गए। अफसरों ने पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर मोहनलालगंज थाने में अवर अभियंता विवेक यादव ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here