Home अपराध तेंदुए ने चार लोगों पर किया हमला, तीन रेफर, दहशत का माहौल

तेंदुए ने चार लोगों पर किया हमला, तीन रेफर, दहशत का माहौल

0
129

बहराइच । जंगल से सटे ग्राम पंचायत कारीकोट के मजरा बरगदहा गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर पीएचसी से सीएचसी रेफर कर दिया गया है। हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ पहुंच गया।

तेंदुआ ने सुबह नित्य क्रिया के लिए खेत की तरफ जा रहे रमाकांत पर अचानक हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके पश्चात तेंदुआ बगल के घर के अंदर मौजूद संदीप के ऊपर भी हमला कर दिया। जिसमें संदीप भी घायल हो गया। फिर तेंदुआ शत्रुघ्न के घर के अंदर घुस गया और घर से निकलते समय पुलिया के पास शंकर दयाल पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें -  बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: सोनभद्र में गहराने लगा बिजली संकट, ऐसे संचालित हो रही अनपरा-बी और डी परियोजना

शंकर दयाल को तेंदुआ ने पटक कर हमला किया। इससे हड़कंप मच गया। मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों के द्वारा घायल लोगों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। यहां से सीएचसी रेफर कर दिया गया है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तेंदुआ के हमले में लोग घायल हुए हैं। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। कांबिंग के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here