Home उत्तर प्रदेश Lucknow: कोलकाता में होगी सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक, लोकसभा चुनाव...

Lucknow: कोलकाता में होगी सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक, लोकसभा चुनाव के लिए बनेगी रणनीति

0
62

[ad_1]

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
– फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 17 से 19 मार्च के बीच कोलकाता में होगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नई कार्यकारिणी की यह पहली बैठक है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति बनेगी। पार्टी की रीति-नीति में बदलाव पर भी चर्चा की संभावना है। इस बैठक में 20 प्रदेशों के अध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट : हत्या के प्रयास और एससीएसटी एक्ट में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई-बेटे को नहीं मिली राहत

लखनऊ में 29 सितंबर 2022 को हुए पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने  इस वर्ष 29 जनवरी को 67 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। अब इसकी पहली बैठक कोलकाता में होने जा रही है। 17 से 19 मार्च के बीच होने वाली इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। चुनावी रणनीति के तहत फोकस ग्रुप तैयार किए जाएंगे। फिर पार्टी उस ग्रुप के लिए विशेष अभियान चलाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here