Home Trending 25 मौत के गुनहगार, लूथरा ब्रदर्स की हुई भारत वापसी, गोवा पुलिस...

25 मौत के गुनहगार, लूथरा ब्रदर्स की हुई भारत वापसी, गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
106

गोवा के चर्चित अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को आज थाईलैंड से दिल्ली लाया गया है। थोड़ी देर में आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा की दिल्ली की कोर्ट में पेशी होगी। गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। उस नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा हादसे के तुरंत बाद दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गोवा पुलिस की एक टीम इंतजार कर रही थी। लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली हवाई अड्डे से ही गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एयरपोर्ट से लूथरा ब्रदर्स को सीधे कोर्ट लेकर जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को बड़ा आदेश और अवमानना ​​की चेतावनी

उत्तरी गोवा के आरपोरा गांव में स्थित नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के सह-मालिक सौरभ और गौरव लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई 6 दिसंबर, 2025 की रात को लगी भीषण आग से संबंधित है। नाइट क्लब में लकड़ी की छत पर आग लग गई थी। धीरे-धीरे ये आग पूरे नाइट क्लब में फैल गई थी। इस भयंकर आग में पर्यटकों और कर्मचारियों सहित 25 लोगों की जान चली गई थी।

नाइट क्लब में आग लगने की जानकारी मिलते ही लूथरा ब्रदर्स ने तड़के ही दिल्ली से थाइलैंड की फ्लाइट पकड़ ली थी और वहां छिपने के लिए भाग गए ते। अब उन्हें थाइलैंड से नई दिल्ली लाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here