Home उत्तर प्रदेश Mainpuri: सपा नेता पर जानलेवा हमला, कंटेनर चालक ने दो बार मारी...

Mainpuri: सपा नेता पर जानलेवा हमला, कंटेनर चालक ने दो बार मारी कार को टक्कर, आधा किमी तक घसीटा

0
84

[ad_1]

ख़बर सुनें

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव पर रविवार रात जानलेवा हमला हुआ। शहर के भदावर हाउस के पास उनकी कार को कंटेनर चालक ने पहले पीछे से टक्कर मारी और फिर लगभग आधा किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया। इस हमले में सपा नेता बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।

रविवार को रात करीब आठ बजे सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय से करहल रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शहर में भदावर हाउस के पास पहुंचे, तभी एक कंटेनर चालक ने उनकी विटारा ब्रीजा कार को पहले साइड से टक्कर मारी, किसी तरह देवेंद्र सिंह यादव ने गाड़ी को संभाला और आगे चलने लगे।

आधा किमी तक घसीट ले गया कार 

इसी बीच फिर एक बार कंटेनर चालक ने पीछे से दौड़ाकर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी सड़क पर ही घूम गई, लेकिन चालक ने कंटेनर को रोकने की बजाय ट्रक को गाड़ी समेत दौड़ाना शुरू कर दिया। इसके चलते सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी ट्रक के साथ लगभग आधा किलोमीटर तक घिसटती रही। 

करहल चौराहे पर पकड़ा गया कंटेनर चालक

जब ट्रक करहल चौराहे पर पहुंचा तो आगे एक और ट्रक खड़ा होने के चलते मजबूरन उसे कंटेनर रोकना पड़ा। तब तक आसपास के लोग भी दौड़कर घटनास्थल की ओर पहुंच गए। चौराहे पर तैनात पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। इस घटना में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बाल-बाल बचे। सूचना पाकर सपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। 

यह भी पढ़ें -  विश्वविद्यालय: एमए, एमएससी व एमकॉम के होंगे चार सेमेस्टर, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कराई जाएगी पढ़ाई

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है। किसी तरह वह हमले में बच गए। जल्द ही थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराएंगे।

विस्तार

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव पर रविवार रात जानलेवा हमला हुआ। शहर के भदावर हाउस के पास उनकी कार को कंटेनर चालक ने पहले पीछे से टक्कर मारी और फिर लगभग आधा किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया। इस हमले में सपा नेता बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।

रविवार को रात करीब आठ बजे सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय से करहल रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शहर में भदावर हाउस के पास पहुंचे, तभी एक कंटेनर चालक ने उनकी विटारा ब्रीजा कार को पहले साइड से टक्कर मारी, किसी तरह देवेंद्र सिंह यादव ने गाड़ी को संभाला और आगे चलने लगे।

आधा किमी तक घसीट ले गया कार 

इसी बीच फिर एक बार कंटेनर चालक ने पीछे से दौड़ाकर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी सड़क पर ही घूम गई, लेकिन चालक ने कंटेनर को रोकने की बजाय ट्रक को गाड़ी समेत दौड़ाना शुरू कर दिया। इसके चलते सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी ट्रक के साथ लगभग आधा किलोमीटर तक घिसटती रही। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here