[ad_1]
मैनपुरी, सपा का वह गढ़ जिसे समाजवादी पार्टी के गठन के बाद से लेकर अब तक कोई जीत नहीं कर पाया। वर्ष 1996 से लेकर अब तक समाजवादी पार्टी इस लोकसभा सीट पर काबिज है। उपचुनाव भले ही नेताजी मुलायम सिंह यादव के बिना लड़ा गया, लेकिन सपा ने इस चुनाव को नेताजी के नाम पर लड़ा। हर जनसभा में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रत्याशी डिंपल यादव ने जनता से नेताजी को श्रद्धांजलि देने की अपील की। मैनपुरी के मतदाताओं ने भी अपने नेता का सम्मान और जलवा दोनों ही बरकरार रखा।
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत ने साफ कर दिया कि भले ही मुलायम सिंह यादव आज नहीं हैं, लेकिन उनका जलवा कायम है। मैनपुरी की जनता का प्रेम और विश्वास नेताजी पर आज भी कायम है। मैनपुरी में सपा के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए विरोधी दलों को अभी और मेहनत करनी होगी।
सपा ने कब कितने वोटों से जीता चुनाव
वर्ष | प्रत्याशी | कुल मिले वोट | जीत का अंतर |
1996 | मुलायम सिंह यादव | 273303 | 51958 |
1998 | बलराम सिंह यादव | 264734 | 10366 |
1999 | बलराम सिंह यादव | 244113 | 28026 |
2004 | मुलायम सिंह यादव | 460470 | 337870 |
2004 | धर्मेंद्र यादव (उपचुनाव) | 348999 | 179713 |
2009 | मुलायम सिंह यादव | 392308 | 173069 |
2014 | मुलायम सिंह यादव | 595918 | 364666 |
2014 | तेजप्रताप यादव (उपचुनाव) | 653786 | 321249 |
2019 | मुलायम सिंह यादव | 524926 | 94389 |
[ad_2]
Source link