Mainpuri Bypoll 2022: मुख्यमंत्री योगी आज क्रिश्चियन मैदान में करेंगे जनसभा, स्कूलों में अवकाश की घोषणा

0
20

[ad_1]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

लोकसभा उपचुनाव में भाजपा इस बार मैनपुरी सीट को जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी के चलते शुक्रवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह करहल में भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा कर चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर 12वीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मुलायम सिंह की विरासत बचाने के लिए जहां सपा ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है, तो वहीं मैनपुरी सीट पर हर बार मुंह की खाती रही भाजपा अब हर हाल में इसे जीतना चाहती है। इसी के चलते दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता मैनपुरी में डेरा जमाए हैं। 

दोपहर तीन बजे प्रस्तावित है जनसभा 

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर एक बार मैनपुरी आ रहे हैं। वह शहर के क्रिश्चियन मैदान में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से क्रिश्चियन मैदान पहुंचेंगे। 

यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम 4.15 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना होंगे। इससे पहले सीएम योगी 28 नवंबर को करहल में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में प्रशासन जुटा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

एसपी ने देखीं सुरक्षा के इंतजाम 

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गईं हैं। बृहस्पतिवार को एसपी कमलेश दीक्षित ने क्रिश्चियन मैदान पहुंच कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। मंच पर पहुंच कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं, इसके बाद परिसर का निरीक्षण कर ड्यूटी आदि के बारे में अधीनस्थों से जानकारी ली।

एसपी ने एएसपी राजेश कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। करीब एक घंटा तक परिसर का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  Transfer: राजेंद्र पैंसिया का तबादला, अजय द्विवेदी बने आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष

एक से 12 वीं तक के विद्यालय रहेंगे बंद 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 2 दिसंबर का अवकाश घोषित कर दिया है ।जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री की मैनपुरी में रैली को देखते हुए जनपद के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई, यूपी बोर्ड ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधीन आने वाले विद्यालय दो दिसंबर को बंद रहेंगे।

विस्तार

लोकसभा उपचुनाव में भाजपा इस बार मैनपुरी सीट को जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी के चलते शुक्रवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह करहल में भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा कर चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर 12वीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मुलायम सिंह की विरासत बचाने के लिए जहां सपा ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है, तो वहीं मैनपुरी सीट पर हर बार मुंह की खाती रही भाजपा अब हर हाल में इसे जीतना चाहती है। इसी के चलते दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता मैनपुरी में डेरा जमाए हैं। 

दोपहर तीन बजे प्रस्तावित है जनसभा 

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर एक बार मैनपुरी आ रहे हैं। वह शहर के क्रिश्चियन मैदान में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से क्रिश्चियन मैदान पहुंचेंगे। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here