झारखंड : जामताड़ा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 13 मोबाइल, 18 सिम कार्ड, 1 लैपटॉप और एक बाइक जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधियों से संबंधित जानकारी देते हुए आज जिले के पुलिस कप्तान राजकुमार मेहता ने पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर संवाददाताओं को अपराधियों के बारे में बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी समय समय से साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे थे।
अपराधियों को कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कजरा शिमला के पदमडीह गांव के एकेशिया जंगल से साइबर अपराध को अंजाम देते वक्त गिरफ्तार किया गया है। एसपी राजकुमार मेहता ने आज बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में उज्जवल कुमार शाही, राजेंद्र मंडल,राजकिशोर शाही, अजीत कुमार मंडल, कुंदन कुमार मंडल शामिल है। उन्होंने बताया कि गूगल पर एपीके फाइल डाउनलोड करने और एनेडेस्क क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड कराकर साइबर ताकि को अंजाम देते थे। एसपी ने बताया कि इनका कार्यक्षेत्र मूलतः पूरा भारतवर्ष रहा है। इनके पास से बरामद लैपटॉप में करोड़ों रुपए के हेरा फेरी के सबूत मिले हैं जो साइबर अपराध के जरिए की गई है।
गिरफ्तार इन 6 अपराधियों में से इस गिरोह का मुख्य सरगना उज्जवल शाही है जो इस पूरे टीम का मास्टरमाइंड है। गूगल साइट पर ई-कॉमर्स का हेल्पलाइन नंबर और कस्टमर केयर का नंबर देकर ग्राहकों को फंसाता था। राजकुमार मेहता ने बताया कि लैपटॉप पर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस इन 6 अपराधियों को तीन दिन के विशेष रिमांड पर लेने का आग्रह कोर्ट से करेगी।








