Mathura: कांवड़ लेकर ईदगाह की तरफ जा रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी को पुलिस ने पकड़ा

0
19

[ad_1]

पदाधिकारी को लेकर जाती पुलिस

पदाधिकारी को लेकर जाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मथुरा में पुलिस ने मंगलवार की सुबह अखिल भारत हिंदू महासभा के एक पदाधिकारी को हिरासत में लिया है। वह कावड़ लेकर शाही ईदगाह मस्जिद की तरफ जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने भूतेश्वर तिराहे पर पदाधिकारी को पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस पदाधिकारी से पूछताछ कर रही है।  

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि अखिल भारत हिंदू महासभा के आगरा जिला प्रभारी सौरभ शर्मा को हिरासत में लिया गया है। छह दिसंबर को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की तरफ जाने वाले मार्ग पर चौकसी बरती जा रही है। शहर का शांत माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। जो भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

अखिल भारत हिंदू महासभा ने छह दिसंबर को शाही ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा और लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने का एलान किया। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाद क्षेत्र में कड़ी चौकसी है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। चेकिंग के बाद भी लोगों को जाने दिया जा रहा है। 

दो नेताओं को पुलिस ने उठाया, चार नजरबंद

पुलिस ने सोमवार को दो हिंदूवादी नेताओं का थाने में बैठा लिया। चार घरों में नजरबंद हैं। गोवर्धन के एसएचओ नितिन कसाना ने बताया कि महाकाल सेना के जिला उपाध्यक्ष डॉ. सीताराम को पुलिस ने उनके आन्यौर स्थित आवास से पकड़ा है। थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि बजरंग सेना के पदाधिकारी नरेश सिंह को उनके आवास श्रीजी पुरम से लाया गया है। 

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट : अफजाल अंसारी की याचिका पर आज होगी सुनवाई, एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश को दी है चुनौती

दोनों थाना प्रभारियों को आगे की कार्रवाई के लिए अफसरों के आदेश का इंतजार है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा रविवार रात से और तीन अन्य घरों में नजरबंद हैं। इधर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। मंगलवार सुबह से ही पुलिस चेकिंग कर रही है।

विस्तार

मथुरा में पुलिस ने मंगलवार की सुबह अखिल भारत हिंदू महासभा के एक पदाधिकारी को हिरासत में लिया है। वह कावड़ लेकर शाही ईदगाह मस्जिद की तरफ जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने भूतेश्वर तिराहे पर पदाधिकारी को पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस पदाधिकारी से पूछताछ कर रही है।  

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि अखिल भारत हिंदू महासभा के आगरा जिला प्रभारी सौरभ शर्मा को हिरासत में लिया गया है। छह दिसंबर को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की तरफ जाने वाले मार्ग पर चौकसी बरती जा रही है। शहर का शांत माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। जो भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

अखिल भारत हिंदू महासभा ने छह दिसंबर को शाही ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा और लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने का एलान किया। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाद क्षेत्र में कड़ी चौकसी है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। चेकिंग के बाद भी लोगों को जाने दिया जा रहा है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here