Mathura: बुर्के के पीछे कौन? पुलिस कर रही थी पीछा, पर्दा उठाकर देखा तो उड़े महिला पुलिस कर्मी के होश

0
57

[ad_1]

मथुरा रेलवे स्टेशन पर बुर्के में कौन था? चाल कुछ बदली-बदली थी। शक हुआ तो जीआरपी ने निगरानी शुरू कर दी। वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी को संदिग्ध बुर्के वाली के पीछे लगा दिया गया। स्टेशन पर एक जगह उसके कदम रुके तो महिला पुलिसकर्मी ने उसे टोक दिया। जब महिला पुलिसकर्मी ने बुर्के का पर्दा उठाया, तो उसके होश उड़ गए। पर्दे के पीछे कोई महिला नहीं बल्कि युवक था। 

आदित्य से  बन गया शबनम

ये मामला मथुरा रेलवे स्टेशन का है। युवक पर प्यार का ऐसा जुनून चढ़ा कि वह आदित्य से शबनम बन गया। जंक्शन पर अपनी प्रेमिका की खोज कर रहे युवक को जीआरपी ने पहचान लिया और इसके बाद प्यार का नशा तो उतरा ही बल्कि प्रेमिका भी रफूचक्कर हो गई। आगे पढ़ें कहां से आया था आदित्य, क्यों पहनना पड़ा उसे बुर्का?

ये भी पढ़ें –  Mainpuri: ‘नपुंसक है पति’, सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला



मध्य प्रदेश से आया था युवक 

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आदित्य सर्राफ पुत्र विनोद सर्राफ निवासी ग्राम थाना कोतमा जिला अन्नपुर मध्यप्रदेश शनिवार को मथुरा जंक्शन पर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। यहां से वह उसके साथ कहीं जाना चाहता था। अन्य दोस्त उसे कहीं देख ना लें इसलिए उसने बुर्का पहन लिया। जैसे ही उसने जंक्शन में प्रवेश किया वहां पर मौजूद एसआई कुलवीर सिंह को शक गया। 

यह भी पढ़ें -  UP Nikay Chunav 2023 Live: मैनपुरी के भोगांव में बसपा प्रत्याशी के पति को हिरासत में लिया, कई जगह पर EVM खराब

 


महिला पुलिस कर्मी ने किया पीछा 

जीआरपी के एसआई ने शक की पुष्टि करने के लिए जीआरपी की महिला कर्मी को उसके पीछे भेजा। महिला पुलिसकर्मी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर पीछे चलने के बाद पुलिसकर्मी ने उसे टोकते हुआ रोक लिया। जब उससे बात की तो महिला की बदली अवाज में उसने बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ा गया।

 


जाआरपी ने की पूछताछ

इसके बाद युवक को जीआरपी की टीम थाने में ले आई। यहां उससे पूछताछ की गई, जिसमें पूरा सच खुलकर सामने आ गया। जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सैना ने बताया कि युवक को उसके परिजन के सुपर्द कर दिया गया।

 


नहीं मिली प्रेमिका

जीआरपी निरीक्षक ने  बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। शुरूआत में उसने अपना नाम शबनम बताया, लेकिन आवाज से उसे पहचान लिया। जंक्शन पर उसकी प्रेमिका नहीं मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक के पकड़े जाने के बाद प्रेमिका वहां से भाग गई।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here