Home उत्तर प्रदेश Mau: सपा नेता नसीम खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, होली की...

Mau: सपा नेता नसीम खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, होली की पार्टी में दोस्त के घर गए थे

0
96

[ad_1]

सपा नेता नसीम खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सपा नेता नसीम खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बुधवार की शाम सपा नेता नसीम खान (45) पुत्र स्वर्गीय इमरान खान की संदिग्ध परिस्थितियों में दोस्त के घर मौत से कोहराम मच गया। 

जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सपा नेता नसीम खान बुधवार की शाम अपने दोस्त के घर हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद गांव में होली की पार्टी में शामिल होने गये थे। जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में सपा नेता नसीम खान की मौत हो गई। वहीं से दोस्तों ने नसीम खान के घर सूचना दी।

मौके पर नसीम खान के दोनों भाई अजीम खान,तहसीम खां हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद गांव गए। वहां से अपने भाई नसीम खान को लेकर पहसा स्थित एक अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने कहा कि इनकी पल्स नहीं चल रही है। वहां से दोनों भाई दूसरे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने नसीम खान को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को लेकर घर वापस चले आए। गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। मृतक सपा नेता के तीन पुत्र व एक पुत्री और पत्नी है। सब का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  income tax raids: जनराज्य पार्टी के संस्थापक के बंगले-फ्लैट से कई अहम दस्तावेज जब्त

थानाध्यक्ष कोपागंज अमित मिश्रा ने बताया कि नसीम खान अपने दोस्तों के साथ पार्टी में गए थे। वहीं उनकी हालत बिगड़ी, परिजन अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले में छानबीन किया जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here