[ad_1]
09:27 PM, 14-Mar-2023
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की न्यू गोविंदपुरी में 20 वर्षीय सागर ने घर में सुसाइड कर लिया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
05:34 PM, 14-Mar-2023
बिजनौर में शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव घोसियोवाला के निकट मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र सैनी पुत्र रामचंद्र सैनी रूप में हुई। राजेंद्र सैनी की मौत हादसे में नहीं हुई। बल्कि उसकी मंगेतर के पिता, भाई, जीजा व अन्य अन्य व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या की गई थी।
मृतक युवक की बड़ी बहन ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ शेरकोट थाने में रिपोर्ट कराई है। एसओ का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
05:29 PM, 14-Mar-2023
सहारनपुर जनपद के गंगोह में नगर एवं देहात क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बुद्धविहार कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय बच्चे अंश पुत्र बिट्टू पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। उसकी चीखें सुनकर कॉलोनी के लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया। हालांकि तब तक कुत्ते बच्चे को कई जगह से नोंचकर घायल कर चुके थे।
इसके बाद घायल बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार कर एंटी रेबिज वैक्सीन लगाकर छुट्टी दे दी गई। कुछ दिन पूर्व ही मोहल्ला गुलाम औलिया और कुरैशियान में भी कुत्तों ने दो बच्चों को नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और गत माह गांव बिलासपुर में एक बच्चे की जान ले ली थी। यहां के लोग काफी समय से कुत्तों को पकड़वाने की मांग कर रहे हैं।
04:10 PM, 14-Mar-2023
मेरठ में किताबों के कारखाने में चोरी

मशीन दिखाता कारखाना मालिक
– फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मदीना कॉलोनी फैसल मस्जिद के पास सोमवार देर रात किताबों के कारखाने में चोरी हो गई। आरा मशीन वाली गली तारापुरी सारिक पुत्र मास्टर रहीसुद्दीन का किताबों का कारखाना है। सोमवार रात को बदमाशों ने दीवार कूदकर कारखाने में धावा बोल दिया। मंगलवार सुबह मालिक कारखाने पहुंचा तो कारखाने से मशीन की मोटर गायब मिली। मालिक ने पुलिस में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
11:33 AM, 14-Mar-2023
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक स्थगित, अब 19 को होगी
मेरठ जिला पंचायत की 14 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक को स्थगित कर दिया गया है। अब बैठक 19 मार्च को होगी। यह जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने दी। इनका कहना है कि बैठक अपरिहार्य कारणों के चलते बैठक स्थगित की गई।
11:31 AM, 14-Mar-2023
विद्युत विभाग के इंजीनियर और कर्मचारी आज निकालेंगे मशाल जुलूस
संविदाकर्मियों ने शुरू की 72 घंटे की हड़ताल
विद्युत कर्मचारी महासंघ उप्र के द्वारा संविदा कर्मियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से 72 घंटे तक कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया गया। पहले दिन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कार्य प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन इसका असर मंगलवार को सामने आ सकता है। कर्मचारी महासंघ ने मांग करते हुए कहा है कि संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन दिया जाए। श्रमिकों को न्यूनतम 22 हजार, लाइनमैन और एसएसओ को 25 हजार और कम्यूटर आपरेटर को 30 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए। कर्मचारियों को ईएसआई की सुविधा दी जाए। संविदा कर्मियों का सेवाकाल 55 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष किया जाए।
11:29 AM, 14-Mar-2023
शिकायत करने पहुंची पत्नी, सिपाही पति भागा
मेरठ में एसएसपी ऑफिस पर एक महिला पति सिपाही के खिलाफ शिकायती पत्र लेकर पहुंची। पत्नी को देखकर सिपाही पहले एसएसपी ऑफिस में छिप गया और फिर भाग गया। करीब दो घंटे तक महिला पति के इंतजार में बैठी रही।
आरोप है कि पति ने उसे कई महीने से मायके में छोड़ा है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। शामली निवासी सिपाही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के निस्तारण का काम देखता है। दो साल पहले सिपाही की शादी सहारनपुर के मिर्जापुर निवासी नेहा से हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद ही सिपाही ने पत्नी को मायके में छोड़ दिया था। उसके बाद लेने नहीं आया। एसपी क्राइम का कहना है कि मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया। सिपाही से जानकारी लेंगे।
11:28 AM, 14-Mar-2023
घरेलू कलह में महिला ने लगाई आग, गंभीर
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव बाडम निवासी हिना पत्नी नूर मोहम्मद का पारिवारिक कलह को लेकर पति से कुछ विवाद चल रहा है। सोमवार को पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसी समय हिना ने खुद को कमरे में बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और आग लगा ली। गंभीर हालत झुलसी हुई महिला को परिजनों पहले मेरठ भर्ती कराया। इसके बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला लगभग 50 फीसदी जल चुकी है। उसकी हालत गंभीर है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन से परिवार में दंपती के बीच आपसी विवाद चल रहा था। जिसमें ग्रामीणों व थाना पुलिस ने महिला को समझाया था। पीड़िता के मायके वालों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर नहीं आने के कारण फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
11:27 AM, 14-Mar-2023
उपनिदेशक ने जन्मदिन पर बेटे के लिए मंगाया सोने का सिक्का, पार्सल निकला खाली
डाॅ. पीयूष प्रसाद अपने परिवार के साथ केंद्रीय विहार श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा में रहते हैं। उनके बेटे अभि अग्रवाल (18) का सोमवार को जन्मदिन था। बेटे को उपहार देने के लिए एक प्रतिष्ठित कंपनी से ऑनलाइन चार ग्राम सोने का सिक्का उन्होंने मंगवाया था। इसके लिए ऑनलाइन ही 23,790 रुपये का भुगतान भी कर दिया था। शनिवार को कपिल नाम का युवक डिलीवरी आर्डर लेकर घर पर पहुंचा। इसके बाद वह चला गया। जब पार्सल खोला गया तो उसमें सोने का सिक्का नहीं था। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को फोन किया। बाद में एसपी सिटी और सीओ से भी शिकायत की है।
11:26 AM, 14-Mar-2023
पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने के लिए चलाया जाएगा आंदोलन
अध्यक्षता राष्ट्रीय खेल मोर्चा के अध्यक्ष विनोद पहलवान ने की। संचालन पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अमित राठी ने किया। विनोद पहलवान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग कई दशकों से चल रही है। रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने यह मुद्दा उठाया था और आंदोलन भी चलाया, मगर यह आंदोलन परवान नहीं चढ़ सका।
पीएनपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सतेंद्र सिंह ने कहा कि अलग राज्य के लिए बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा, तब ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बन सकता है। इसके लिए कई संगठनों का संयुक्त मोर्चा बनाकर रणनीति तैयार करनी होगी। विनोद पहलवान ने कहा कि मार्च के अंतिम सप्ताह में रामपुर चौराहा मुजफ्फरनगर से सिवाया टोल प्लाजा मेरठ तक पैदल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा।
11:19 AM, 14-Mar-2023
एडीजी रेलवे सतीश गणेश हटाए गए

अनिरुद्ध सिंह
– फोटो : अमर उजाला
किसने दी आईपीएस को क्लीनचिट, बताएंगे पुलिस आयुक्त, दब गया था मामला
मेरठ के एसपी देहात आईपीएस अनिरुद्ध कुमार का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 15 महीने पहले भी कमिश्नरेट पुलिस के अफसरों ने देखा था। तब वीडियो सार्वजनिक नहीं हो पाया था। गोपनीय जांच कराकर अनिरुद्ध कुमार को क्लीन चिट देते हुए उन्हें नई जगह तैनाती दी गई थी।
अब पुलिस आयुक्त वाराणसी मुथा अशोक जैन अपनी रिपोर्ट में डीजीपी को बताएंगे कि अनिरुद्ध को क्लीन चिट किसने और किस आधार पर दी थी। यह भी पता लगाया जा रहा कि आखिर पुराने वीडियो को अब क्यों और किस उद्देश्य से वायरल किया गया है। हालांकि, इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।
वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अनिरुद्ध कुमार वर्ष 2021 में वाराणसी में एसीपी चेतगंज के पद पर तैनात थे। नवंबर 2021 में शहर के एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मुकदमा सिगरा थाने में दर्ज किया गया था। प्रकरण में दुष्कर्म के आरोपी सफाईकर्मी और स्कूल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया था।
उस मुकदमे की जांच एसीपी अनिरुद्ध कुमार कर रहे थे। बताया जाता कि मामले को रफादफा करने का प्रयास किया गया। इसी सिलसिले में आईपीएस से वीडियो कॉल पर बातचीत का वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इसमें एक तरफ आईपीएस अनिरुद्ध कुमार दिख रहे हैं और दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति की आवाज सुनाई पड़ रही है, लेकिन चेहरा नहीं दिखा है। वायरल वीडियो में पैसों के लेनदेन की बात हो रही है। यह वीडियो किसी तरह से लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया तो अनिरुद्ध कुमार का वाराणसी से तबादला कर दिया गया था। गोपनीय जांच में अनिरुद्ध कुमार को क्लीनचिट दे दी गई थी।
10:00 AM, 14-Mar-2023
Meerut News Live: कुत्तों ने एक और बच्चे को नोंचा, मंगेतर के पिता-भाई और जीजा समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
2003 बैच के आईपीएस नचिकेता झा ने सोमवार शाम को मेरठ रेंज की कमान संभाल ली है। नचिकेता झा आगरा में भी आईजी रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर अंकुश और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। मूलरूप से रांची के रहने वाले नचिकेता झा लंबे समय केंद्र में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं। वह इंटेलीजेंस ब्यूरो में डिप्टी डायरेक्टर रहे हैं। प्रतिनियुक्ति से आने के बाद नचिकेता झा ने आगरा आईजी की कमान संभाली थी। अब मेरठ आईजी रेंज की जिम्मेदार संभाली है।
आईजी प्रवीण कुमार को भेजा गया है अयोध्या
मेरठ के आईजी प्रवीण कुमार को केंद्र सरकार के प्रतिनियुक्ति पैनल में सूचीबद्ध किया गया था, तभी उन्हें प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाने के कयास लग रहे थे। है। प्रवीण कुमार 2001 बैच के आईपीएस हैं।
वह 17 जनवरी, 2020 को मेरठ रेंज के आईजी नियुक्त किए गए थे। इससे पहले वह 2012 और 2013 के बीच मुजफ्फरनगर और नोएडा के एसएसपी भी रह चुके हैं। नचिकेता झा 2003 बैच के आईपीएस हैं। वह मूल रूप से रांची के रहने वाले हैं।
[ad_2]
Source link