[ad_1]
12:00 PM, 23-Feb-2023
परवेज ने सनी बनकर लिए सात फेरे, शादी के बाद खुली हकीकत
दिल्ली निवासी हिंदू युवती ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं। उसे मवाना में मौसी ने पाला है। वह मवाना के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। एक युवक से दोस्ती हुई, जिसने खुद को हिंदू बताकर अपना नाम सनी बताया। दोनों ने दिल्ली के एक मंदिर में शादी कर ली। युवक ने शादी में अपने परिजनों को नहीं बुलाया। शादी के बाद युवती को पता चला कि युवक नाम सनी नहीं परवेज है और वह मुस्लिम है। युवती का आरोप है कि चार माह से उससे सास और अन्य ससुराल वाले धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। थाने में युवक के परिजनों ने कहा कि वे अब युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाएंगे।
12:00 PM, 23-Feb-2023
महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (महिला सम्मान प्रकोष्ठ) की अपर पुलिस अधीक्षक नीति द्विवेदी ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर तीन साल में दर्ज हुए दुष्कर्म के मामलों का ब्योरा मांगा है। इसके बाद यहां एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी ऐसी घटनाओं का ब्योरा जुटाने के निर्देश एसपी सिटी पीयूष सिंह और एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह को दिए हैं। इस ब्योरे में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कितने मामले में चार्जशीट लगाई गई और कितने मामले अब तक विचाराधीन हैं। इस बिंदुओं पर पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है। दरअसल विधान परिषद सदस्य डाॅ. मान सिंह यादव की ओर से सदन में सवाल पूछा गया था।
छात्रा से दुष्कर्म में मुंबई का साजिद गिरफ्तार
पुलिस ने बीसीए छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी मुंबई के रोजपार्क मुम्बरा निवासी साजिद पुत्र अब्दुल रहमान को परतापुर तिराहे से गिरफ्तार किया है। छात्रा ने आरोपी को मिलने के बहाने बुलाया और फिर पुलिस से पकड़वा दिया। परतापुर क्षेत्र की रहने वाली बीसीए छात्रा का दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से साजिद से संपर्क हुआ था। दोनों की दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। इसके बाद छात्रा को आरोपी मुंबई लेकर चला गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
गृहक्लेश में महिला ने निगला जहर
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर घंटे वाली गली निवासी एक महिला ने बुधवार रात गृह क्लेश में जहर निगल लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने बताया कि पति ने घर में रखे कबाड़ को बेच दिया था।
11:41 AM, 23-Feb-2023
मां के निधन की जानकारी पाकर राज्य मंत्री जसवंत सैनी देर रात लखनऊ से सहारनपुर लौट आ गए थे। आज दोपहर रामपुर मनिहारान क्षेत्र के पैतृक गांव आजमपुर में सोमती देवी के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया जाएगा। वह अपने पीछे छह बेटों और दो बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
मेरठ देहात में नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा
मेरठ देहात में ट्रेफिक पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गाड़ियों पर काली फिल्म लगाने वालों और जाति सूचक शब्द लिखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
11:41 AM, 23-Feb-2023
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समय से पहले आ रही गर्मी के बीच मौसम बदल रहा है। दिन भर आसमान साफ होने से धूप का असर भी तेज हो रहा है। एक सप्ताह से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो तीन दिन तक तापमान 30 डिग्री से नीचे रहने के आसार है, जबकि रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे रहेगा। पहाड़ों पर बदल रहे मौसम से वेस्ट यूपी में भी तापमान में गिरावट के आसार है।
बसपा पार्षद के पति की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
एमडीए ने बुधवार को सभी चार जोन के 16 उपजोन में अवैध कॉलोनी व अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। बसपा पार्षद के पति की अम्हेड़ा रोड स्थित अवैध कॉलोनी समेत छह काॅलोनी को जमींदोज कर दिया गया। कुछ जगह छिटपुट विरोध हुआ लेकिन भारी फोर्स के चलते विरोध करने वाले ज्यादा देर नहीं टिक सके। एमडीए की टीम ने बुधवार को मवाना रोड वार्ड 24 की बसपा पार्षद सविता के पति जयवीर सिंह की अम्हेड़ा स्थित अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। कुछ दिन पहले मुख्य रास्ते को रातों-रात मिट्टी डालकर चार फुट ऊंचा कर दिया था।
जोन बी के जोनल अधिकारी वीके सोनकर ने बताया कि सुरेंद्र सिंह व जयवीर सिंह द्वारा शिवलोक कॉलोनी के बराबर में 65 हजार वर्ग मीटर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत किए प्लाटिंग की जा रही थी। जोन ए में बजौट गांव लिसाड़ी रोड पर राशिद मलिक व मोहित जैन द्वारा 150 वर्ग मीटर में किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।
11:26 AM, 23-Feb-2023
Meerut News Live: मेरठ देहात में नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा, राज्य मंत्री जसवंत सैनी को मातृ शोक
[ad_2]
Source link