Meerut Nikay Chunav Result Live: बड़ौत व बिजनौर में हंगामा, मेरठ में महापौर पद पर हरिकांत अहलुवालिया आगे

0
16

[ad_1]

10:14 AM, 13-May-2023

कांधला नगर पालिका में भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर

शामली के कांधला में पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। पहले राउंड में सपा को 1498 मत मिले । भाजपा प्रत्याशी को 1496 मत मिले । 

लोकदल प्रत्याशी को 1090 मत मिले । 

बसपा प्रत्याशी को 264 मत मिले । 

निर्दलीय प्रत्याशी प्रतिभा देवी को128 मत मिले। कांधला नगर पालिका की मतगणना कैराना पब्लिक इंटर कॉलेज में चल रही है।

फिलहाल शामली नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी अरविंद संगल, गठबंधन प्रत्याशी से 461 वोट से आगे चल रहे हैं।

10:11 AM, 13-May-2023

बिजनौर व बड़ौत में हंगामा, पर्ची में निकला नोट

बड़ौत के टेबल नंबर दो पर हंगामा हो गया। यहां आरएलडी और बीजेपी समर्थको के बीच हंगामा हुआ और नोकझोंक भी हुई। मौके पर एडीएम और एएसपी पहुंचकर मामला सुलझाने में जुटे हुए हैं। बताया गया कि मतगणना स्थल पर मतदाता पर्ची में नोट निकलने पर हंगामा हुआ। 

बिजनौर में झालू नगर पंचायत के भाजपा उम्मीदवार और सपा उम्मीदवार में मतगणना स्थल पर धक्का-मुक्की हो गई। डाक मतपत्र को निरस्त किए जाने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला शांत करा दिया।

10:11 AM, 13-May-2023

मेरठ में हरिकांत अहलुवालिया ने बनाई बढ़त

मेरठ में महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलुवालिया ने बढ़त बना ली है। वह अब आगे चल रहे हैं। हालांकि वोट का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। पहले राउंड के रुझान के बाद ही स्थिति साफ होगी।

मेरठ नगर निगम

बीजेपी 35 वार्ड, सपा 15 वार्ड में, बीएसपी 25 वार्ड व अन्य 12 वार्ड में आगे चल रही है।

10:01 AM, 13-May-2023

मेरठ में मतगणना की शुरुआत से ही दिलचस्प हुआ मुकाबला

मेरठ में वार्ड -55 फतेउल्लापुर में ओवैसी के महापौर प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट मिले है। औवेशी के प्रत्याशी सपा-बसपा से 200 वोट से आगे चल रहे हैं।

वार्ड 55 फतेहउल्लापुर में महापौर पद पर मिले वोट इस प्रकार हैं-

वार्ड के रुझान में उड़ी पतंग, 

अनस को मिले 274 वोट, 

सीमा प्रधान को मिले 174 वोट, 

भाजपा का भी खुला मुस्लिम इलाकों में खाता, हरिकांत को मिले 198 वोट।

 

10:00 AM, 13-May-2023

बिजनौर में इस प्रकार चल रही मतगणना

बिजनौर- झालू नगर पालिका पंचायत में प्राप्त पत्रों का विवरण

कुल डाक पत्र 15

शहजाद  – 7

लोकेन्द्र    – 6

किश्वर     – 2

नगर पंचायत मंडावर कुल 5 डाक मत पत्र

अजमल बीजेपी -4

आसिफ समाजवादी पार्टी -1

अफजलगढ़ नगरपालिका परिषद में पोस्टल बैलेट पेपर में 

1 खतीजा अंसारी 1 भाजपा 

2 तबस्सुम जावेद विकार 1 निर्दलीय

3 अजराना वजीर 1 असपा 

कैंसिल 1

टोटल 4 वोट

हल्दौर कुल डाक मत 22

भाजपा 03

आरएलडीए 06

बसपा। 01

निर्दलीय  03

निरस्त   09

09:59 AM, 13-May-2023

बागपत में अब तक के नतीजे

बडौत पोस्टल

भाजपा प्रत्याशी सुधीर मान – 40

रालोद प्रत्याशी  बबीता – 106

अमीनगर सराय 

मांगेराम भाजपा 440

सुनीता निर्दलीय 667

 

बड़ौत में फर्जी एजेंट को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे पकड़कर बाहर ले गए।

छपरौली नगर पंचायत अपडेट

पोस्टल बैलेट जानकारी

कुल बैलेट -17 

निरस्त -10

योगेंद्र को 2 मिली

रणधौल को 01 मिली

संजीव को 01 मिली

धर्मेंद्र को 02 मिली

विक्रम को 01 वोट मिली

09:53 AM, 13-May-2023

सहारनपुर में पहले राउंड की मतगणना जारी, बसपा प्रत्याशी आगे

सहारनपुर नगर निगम महापौर पद के चुनाव में पहले राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय कुमार, बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद से 2434 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के अजय कुमार को 11367 वोट, बसपा की खतीजा मसूद को 8933 वोट, सपा के नूर हसन को 643 और कांग्रेस के प्रदीप वर्मा को 464 मत मिले हैं।

पहला राउंड के नतीजे इस प्रकार हैं-

डा अजय कुमार (BJP) – 11367

खदीजा मसूद (BSP) – 8933

नूर हसन (SP) – 643

प्रदीप वर्मा (कांग्रेस) – 239

2433 वोटों से डा अजय सिंह आगे

09:49 AM, 13-May-2023

सरधना में पोस्टल बैलेट में बसपा आगे

सरधना में पोस्टल बैलेट की गिनती इस प्रकार रही-

यह भी पढ़ें -  सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोले- विकसित भारत के लिए आपका समर्पण अतुलनीय

सुमन पंवार – 9

सबीला बेगम- 3

मंजू लता 8

अन्य -00

09:46 AM, 13-May-2023

मेरठ में डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुई मतगणना


मेरठ में मतगणना
– फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मतगणना करीब डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुई, लेकिन अभी पहला रुझान नहीं आया है। मतगणना स्थल के बाहर कड़ा पहरा लगा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है।

09:40 AM, 13-May-2023

मवाना व हस्तिनापुर में मतगणना जारी, अब तक ये रहे नतीजे

डाक मतपत्रों में भाजपा को 11 सपा को एक राष्ट्रीय लोकदल को 4 बसपा को एक एआईएमआईएम को एक निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर नरेश चंद्रा को 32 निर्दलीय प्रत्याशी सुनीत को 6 मत मिल। तहसील परिसर में मतगणना में पहले चक्र में टेबल नंबर एक पर वार्ड संख्या 1 टेबल नंबर दो पर वार्ड संख्या -2 वी टेबल नंबर तीन पर वार्ड संख्या 3 की मतगणना जारी है। 

मेरठ के हस्तिनापुर नगर पंचायत के लिए 22 डाक पत्रों में 15 मत निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सुनीता रानी व 7 मत भाजपा प्रत्याशी सुधा खटीक मिले है।

09:37 AM, 13-May-2023

शामली में भाजपा प्रत्याशी अंजलि शर्मा आगे

शामली जनपद में नगर पालिका अध्यक्ष पद के पोस्टल की गिनती जारी है। यहां बैलेट पेपर में थानाभवन से 12 वोट भाजपा की अंजलि शर्मा को मिली 3 वोट मीना देवी को मिली, ममता को 1 वोट मिली, मुशयदा को 2 वोट मिली, 1 वोट निरस्त हो गई।

09:22 AM, 13-May-2023

बिजनौर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

बढ़ापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए केवल तीन डाक मत प्राप्त हुए थे। तीनों ही निरस्त पाए गए। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई जा रही है। 

स्योहारा वार्ड तीन में बसपा से आमिर चौधरी को 11, सपा से तरन्नुम मलिक को 68, कांग्रेस से डा. दानिश कमाल को 42, आप से फैसल वारसी को 76, भाजपा से डा. विनीत देवरा को 147, निर्दलीय अख्तर जलील को 125 मत प्राप्त हुए है।

धामपुर में डाक मतपत्रों की संख्या 47 l भाजपा को मिले 21,  रालोद को 15 और समाजवादी को 9 वोट मिले।

09:14 AM, 13-May-2023

मुजफ्फरनगर में मतगणना जारी

बुढ़ाना सिसौली में पोस्टल बैलट खुले। मतों की गिनती इस प्रकार है।

नीरज देवी, नल- दो 

ममता, कमल-  एक 

आरती बालियान- दो

नीरू देवी- एक

सुभाषिनी देवी- एक

पुरकाजी

पोस्टल बैलट खुले

कुल 6

भारत भूषण खुल्लर -1

जहीर फारूकी -1

बशारत खान  -2

जावेद बाबर -1

कमरुजमा  -1

नगर पंचायत भाकरहेड़ी

संतोष देवी, भाजपा    – 4

सरोज बाला, बसपा    – 1

मीना, आसपा            -00

सरला, निर्दलीय     -3

डाक मतपत्र नगर पंचायत- चरथावल

मीनाक्षी, निर्दलीय      -5

इस्लामुद्दीन, निर्दलीय   -2

अजय,  भाजपा        00

वसी, बसपा           -1

डाक मतपत्र, नगर पंचायत जानसठ

प्रवेंद्र भड़ाना, भाजपा        10

आबिद हुसैन, रालोद        01

रजनीश कुमार, निर्दलीय    04

सिसौली के वार्ड नंबर 9 से मनीष ने 251 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की दूसरे स्थान पर देशपाल को 218 मत प्राप्त हुए।

शाहपुर में सतीश पाल और विशाल बने सभासद

मुजफ्फरनगर। शाहपुर नगर पंचायत के नतीजे आने शुरू हो गए हैं।  वार्ड संख्या 01 से सतीश पाल ने 315 मत हासिल किए, जबकि बिजेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। वार्ड छह में विशाल गर्ग ने  277 मत हासिल किए, जबकि  उमेश गोयल 214 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

09:10 AM, 13-May-2023

मेरठ में एक घंटे बाद भी शुरू नहीं हुई मतगणना

मेरठ नगर निगम महापौर व पार्षद चुनाव की मतगणना एक घंटे बाद भी शुरू नहीं हुई है। 8 बजे मतगणना शुरू होनी थी, लेकिन 9 बजे तक भी मतगणना शुरू नहीं हो पाई। 9 बजे तक मतगणना स्थल पर ईवीएम पहुंचाई गई हैं। इसके अलावा आरओ के लिए मेज तक लगाई नहीं गई है। एजेंट और आरओ परेशान घूम रहे हैं।

09:02 AM, 13-May-2023

मवाना में देरी से शुरू हुई मतगणना

मवाना में एक घंटा देरी से मतगणना का कार्य शुरू हो सका। एक घंटा व्यवस्था को ठीक करने में लग गया। वहीं सरधना में पोस्टल बैलेट की मतगणनाी 9 बजे शुरू हुई। मेरठ में मतगणना शुरू होने में देरी हो रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here