Home उत्तर प्रदेश Mirzapur: पत्थर खदान में ट्रैक्टर से कुचलकर बालिका की मौत, चालक की...

Mirzapur: पत्थर खदान में ट्रैक्टर से कुचलकर बालिका की मौत, चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

0
86

[ad_1]

इसी बोलेरो से बच्ची को अस्पताल ले जाया जा रहा था

इसी बोलेरो से बच्ची को अस्पताल ले जाया जा रहा था
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के देवरी खदान में बुधवार सुबह पत्थर लोड करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कर मामले की जांच में जुटी है। चर्चा यह भी है कि ट्रैक्टर पर लोडर से बोल्डर लोड किया जा रहा था, इस दौरान बोल्डर लापरवाही से ट्रैक्टर की बजाय बालिका के ऊपर गिर गया। 

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद के देवरा गांव निवासी सुगवंती देवी पत्नी स्व. बल्लू एक सप्ताह पूर्व खदान में काम करने आई हैं। उनके साथ उसके दो बच्चे गोविंद व चमेली भी आए थे। बुुधवार को सुबह लोडर खदान के पत्थर को ट्रैक्टर-ट्राली पर लोड कर रहा था। पास में मजदूर की पुत्री चमेली खेल रही थी।

यह भी पढ़ें -  Nikay Chunav 2023: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मेरठ में, सभी प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन, बढ़ाया फोर्स

लोडिंग के दौरान पत्थर चमेली (8)  के ऊपर गिर पड़ा। बालिका की चीख सुनकर चालक ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ा तो घायल बालिका ट्रैक्टर के नीचे आ गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक लहूलुहान बालिका को छोड़कर मौके से भाग गया।  हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होने पर ट्रैक्टर मालिक मौके पर पहुंचा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here