Home उत्तर प्रदेश Mirzapur: यूपी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता का निधन, मिर्जापुर के...

Mirzapur: यूपी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता का निधन, मिर्जापुर के लिए हुए रवाना

0
103

[ad_1]

यूपी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता का निधन, मिर्जापुर के लिए हुए रवाना

यूपी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता का निधन, मिर्जापुर के लिए हुए रवाना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता रामा देवी का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 97 साल की थीं। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। जमालपुर क्षेत्र के ओडी गांव निवासी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता के निधन के बाद घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने लोग पहुंच रहे हैं। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह वाराणसी एयरपोर्ट से मिर्जापुर स्थित अपने पैतृक आवास के लिए रवाना हो गए हैं। अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट वाराणसी पर होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया और स्वतंत्र देव सिंह से फोन पर बात कर सांत्वना व्यक्त की। 

यह भी पढ़ें -  High Court Allahabad : बिना कानूनी उपबंध के कोर्ट को पुनर्मूल्यांकन का समादेश जारी करने का अधिकार नहीं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके लिखा- उ.प्र. सरकार में मेरे सहयोगी श्री स्वतंत्र देव सिंह जी की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here