Home उत्तर प्रदेश Murder: आंटी मम्मी-पापा कॉल नहीं उठा रहे…, पड़ोसी ने घर जाकर देखा...

Murder: आंटी मम्मी-पापा कॉल नहीं उठा रहे…, पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो बेड पर लहूलुहान मृत पड़े थे दंपती

0
82

[ad_1]

मेरठ के शास्त्रीनगर में दिन निकलते ही दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। यहां एक शिक्षिका और उनके पति की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। 

 

यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: नौचंदी मेला शुरू, हज टीकाकरण कैंप आज से, शास्त्रीनगर में पति-पत्नी की गला काटकर हत्या

 

मेरठ के शास्त्रीनगर में दिन निकलते ही दोहरे हत्याकांड ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। यहां एक शिक्षिका और उसके पति की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। फोरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल में जुटी है।



जानकारी के अनुसार नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर में सोमवार देर रात अधेड़ उम्र के दंपती की हत्या कर दी गई। अध्यापिका ममता (50) और उनके पति प्रमोद (52) का गोल मंदिर के नजदीक निवास है।

उनका बेटा व बेटी गुरुग्राम में जॉब करते हैं। सोमवार देर रात दंपती अपने घर की दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। वहीं प्रमोद के बुजुर्ग माता पिता नीचे सोए हुए थे।

यह भी पढ़ें -  Agra Metro: प्राथमिकता कॉरिडोर के तीन स्टेशनों की छत का निर्माण शुरू, पीईबी तकनीक से हो रहा कार्य


मंगलवार को बेटे आर्यन ने माता पिता को कॉल लगाई तो कॉल रिसीव नहीं हुई। कई बार प्रयास करने पर भी जब कॉल नहीं पिक हुई तो आर्यन ने पड़ोसी को फोन कर बताया कि उसके माता पिता में से कोई भी फोन नहीं उठा रहे हैं। वह एक बार जाकर देख लें कहीं कोई परेशानी में तो नहीं हैं।


बेटे के कहने पर पड़ोस की महिला ने जब घर जाकर देखा तो नीचे बैठे बुजुर्ग माता पिता से पूरी बात बताई। इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंची तो कमरे का नजारा देख उसकी चीख निकल गई। कमरे में बेड पर दंपती मृत हालत में लहूलुहान पड़े थे। 


अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे

पड़ोसन चिल्लाते हुए दौड़ते हुए नीचे पहुंची और आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार दंपती की हत्या गला काटकर की गई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here