Nikay Chunav Result Live: शुरुआती रुझान में फिर उलटफेर, 14 सीट पर BJP की बढ़त, सपा-बसपा, कांग्रेस को एक-एक सीट

0
13

[ad_1]

09:22 AM, 13-May-2023

UP Municipal Election Result: एक वोट के लिए प्रत्याशी समर्थक भि़ड़े

ग्रेटर नोएडा के दनकौर मतगणना स्थल पर मतगणना के दौरान एक वोट के लिए प्रत्याशी के समर्थकों में झड़प हो गई।

09:21 AM, 13-May-2023

UP Municipal Election Result: 14 सीट पर भाजपा और एक सीट पर सपा आगे

17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 14 सीट पर भाजपा और एक सीट पर सपा आगे है। कांग्रेस और बसपा ने भी एक-एक सीट पर बढ़त बना ली है। 

09:17 AM, 13-May-2023

UP Nikay Chunav Result: भाजपा के राजकुमार आगे

बागपत नगर पालिका अध्यक्ष पद पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां पोस्टल में भाजपा को 14 व रालोद को 4 वोट मिले हैं।  भाजपा से राजकुमार चौहान रालोद प्रत्याशी राजुद्दीन से आगे चल रहे हैं।

09:16 AM, 13-May-2023

UP Municipal Election Result: महराजगंज निकाय चुनाव अपडेट 

आनंद नगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पोस्टल बैलेट में

सपा- 5

कांग्रेस- 2

बीजेपी – 3

बृजमनगंज नगर पंचायत 

सपा- 1

बीजेपी -3

09:15 AM, 13-May-2023

कन्नौज में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी

कन्नौज में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। कन्नौज नगर पालिका के वोटों की गिनती मंडी में हो रही है। छिबरामऊ की मंडी में छह सीट छिबरामऊ, गुरसहायगंज, समधन, सौरिख, तालग्राम और सिकंदरपुर के वोट गिने जा रहे हैं। तिर्वा के डीएन इंटर कॉलेज में तिर्वा नगर पंचायत के वोट गिने जा रहे हैं। डीएम शुभ्रांत शुक्ल और एसपी कुंवर अनुपम सिंह मतगणना स्थल का भ्रमण कर रहे हैं। वोट की गिनती के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

09:12 AM, 13-May-2023

निर्दलीय सभासद मनोज दुबे जीते

पहले राउंड की मतगणना में ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर से वार्ड नंबर पांच पर निर्दलीय सभासद मनोज दुबे जीत गए हैं। 

09:09 AM, 13-May-2023

UP Municipal Election Result:

नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर पहले राउंड में 

भाजपा को 5264 मत मिले

आरएलडी को 5473 मत मिले

09:07 AM, 13-May-2023

UP Municipal Election Result: अतीक के वार्ड चकिया से सपा के लिए अच्छी खबर

अतीक के वार्ड चकिया से सपा के लिए अच्छी खबर है। यहां से सपा प्रत्याशी ने भारी बढ़त बना रखी है। अयोध्या मेयर सीट पर भाजपा ने लगातार बढ़त बना रखी है।

09:02 AM, 13-May-2023

Nikay Chunav Result: मुरादाबाद में सपा को बड़ा झटका

आगरा से बसपा के लिए अच्छी खबर है। आगरा में वार्ड एक में बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। मुरादाबाद में सपा को बड़ा झटका लगा है। मुरादाबाद में अब भाजपा आगे निकल गई है। सपा सिर्फ एक मेरठ सीट पर आगे चल रही है।

यह भी पढ़ें -  यूपी में योगी सरकार की सख्ती का असर, एक सप्ताह में हटे 54 हजार से अधिक लाउडस्पीकर

09:00 AM, 13-May-2023

08:57 AM, 13-May-2023

प्रत्याशी और उनके एजेंट को चेकिंग के बाद प्रवेश दिया

गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी मतगणना स्थल में प्रत्याशी और उनके एजेंट को चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों और लोगों की भीड़ जुटी है।लोनी इंटर कॉलेज में मतगणना चल रही है। मतगणना स्थल पर भाजपा से मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल मौजूद हैं।

08:54 AM, 13-May-2023

15 सीट पर भाजपा आगे

17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 15 सीट पर भाजपा और दो पर सपा आगे है। बसपा अब पिछड़ गई है। सपा ने मेरठ और मुरादाबाद में बढ़त बना रखी है।

08:53 AM, 13-May-2023

Nikay Chunav Result: बरेली में पोस्टल बैलेट की गिनती

बरेली में अभी निर्वाचन कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट से पड़े मतों की गणना चल रही है। बताया जा रहा है कि पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम आगे चल रहे हैं।

08:52 AM, 13-May-2023

Nikay Chunav Result: बागपत में निकाय चुनाव 2023 की मतगणना जारी

बागपत में निकाय चुनाव 2023 की मतगणना शुरू हो गई है। बागपत की 3 नगर पालिका व 6 नगर पंचायतों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतगणना की जा रही है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद मे तीन जगह मतगणना चल रही है।

08:51 AM, 13-May-2023

मुजफ्फरनगर में मतगणना स्थल से हटाए पारस जैन

मुजफ्फरनगर में अपराधिक इतिहास वाले प्रत्याशियों को भी मतगणना स्थल पर जाने से रोका गया है। खतौली के पूर्व चेयरमैन पारस जैन को  कबूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज के बाहर से पुलिस ने बैरिकेडिंग से ही वापस कर दिया। इस बार पारस सभासद पद का चुनाव लड़ रहे हैं। सीओ डॉ. रवि शंकर का कहना है कि पारस के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, उनका अपराधिक इतिहास है, ऐसे लोगों को मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उनका अभिकर्ता का कार्ड बनाए जाने की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here