अब सीएम योगी से जनता सीधे कर सकेगी संवाद, व्हाट्सएप चैनल की हुई शुरूआत

0
1055

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने आम जनमानस से सीधे संवाद करने के लिए एक व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया है। वहीं इस व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से उत्तर प्रदेश की जनता को राज्य से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे तौर पर प्रदेश के लोगों को हर जानकारी इस वॉट्सऐप चैनल के जरिए दी जाएगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बनाए गये वॉट्सऐप चैनल से कोई भी व्यक्ति सीधे जुड़कर संवाद कर सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय व्हाट्सएप चैनल के जरिए अब हर व्यक्ति सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक एक परिवार हैं। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में यूपी सरकार परिवार के प्रत्येक सदस्य की खुशहाली एवं समृद्धि हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

संवाद को लोकतंत्र की आत्मा मानने वाले मुख्यमंत्री के उत्तर प्रदेश परिवार के प्रत्येक सदस्य से सहज संवाद के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचार के सशक्त व सरल माध्यम व्हाट्सएप का उपयोग करते हुए Chief Minister Office, Uttar Pradesh नामक आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया गया है। संवाद का यह नया प्रभावशाली मंच प्रदेश सरकार से जुड़ीं जनहित की सूचनाओं का त्वरित संप्रेषण करेगा। इस चैनल की खास बात यह है कि इससे कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे व त्वरित सूचनाएं प्राप्त करने हेतु इस व्हाट्सएप चैनल से अवश्य जुड़ें…

यह भी पढ़ें -  staff selection commission : एसएससी सीएचएसएलई 2021 टीयर वन परीक्षा मंगलवार से शुरू 

https://www.whatsapp.com/channel/0029Va8dThy9MF9ALErngZ3W

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here