Home अपराध छात्रों की वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 16...

छात्रों की वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 16 घायल

0
32

धौरहरा। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में घने कोहरे के बीच सोमवार सुबह करीब 7:10 बजे बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी वैन और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 16 छात्र-छात्राएं और चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा, जहां घायलों का उपचार चल रही है।

उमा देवी पब्लिक स्कूल रामपुर कोठिया से छात्र-छात्राएं वैन से सवार होकर गायत्री देवी इंटर कॉलेज रमियाबेहड़ में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। वैन में चालक समेत 17 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान धौरहरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रमियाबेहड़ में गैस एजेंसी के पास वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें -  भयावह हादसा: धमाके होते ही आठ फीट ऊंची दीवार कूदकर भागीं फैक्टरी में काम कर रहीं महिलाएं, कई झुलसीं

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वैन में सवार 17 वर्षीय चंचल पुत्र दीवान निवासी बेलपुरवा स्टीयरिंग में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने थानाध्यक्ष विवेक कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

अन्य घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद रमियाबेहड़ चौराहे पर सन्नाटा पसर गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मौके पर धौरहरा एसडीएम शशिकांत मणि, निघासन एसडीएम राजीव निगम, तहसीलदार आदित्य विशाल और पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here