Home अपराध छत पर मिला पेंटर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

छत पर मिला पेंटर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
227

कानपुर। पनकी में संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत पर पेंटर का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पनकी थाना क्षेत्र निवासी दीपू प्राइवेट कर्मचारी है। उसके पिता राजेंद्र शर्मा (55) पेंटिग कारीगर थे। वह दर्शनपुरवा में जेएन तिवारी के घर करीब पांच महीने से काम कर रहे थे।

मंगलवार सुबह वह काम पर गए थे लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। जेएन तिवारी के घर से पता किया तो पता चला कि वह शाम को काम खत्म करके चले गए थे। इसके बाद पिता के सभी दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां जानकारी की मगर कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह बेटा पिता की खोजबीन करता हुआ जे एन तिवारी के घर पहुंचा तो वहां पिता की साइकिल खड़ी थी। उसके बाद वह छत पर गया तो वहां पिता का शव पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें -  सीएम योगी बोले : चुनाव बाद छिपने के लिए बिल तलाश रहे विपक्षी नेता

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बेटे ने बताया कि पिता के सिर और आंख के पास सहित शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु की सही वजह पता चल सकेगी। परिवार के आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here