Home Trending तपती गर्मी से निजात पाने के लिए छटपटा रहे लोग, सुहाने मौसम...

तपती गर्मी से निजात पाने के लिए छटपटा रहे लोग, सुहाने मौसम का हो रहा इंतजार

0
159

उत्तर भारत के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। तपती गर्मी के साथ दिन के समय भीषण लू (हीटवेव) भी चल रही है। रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों के लिए गुड न्यूज दी है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार और बुधवार को चिलचिलाती गर्मी के साथ लू की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद 20 और 21 जून (गुरुवार और शुक्रवार) को राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन बाद दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी को देखते हुए दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सोमवार को 46.3 डिग्री तक तापमान पहुंच गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

यह भी पढ़ें -  यूपी के मौसम में अचानक हुआ बदलाव, सुबह से नहीं हुए सूरज के दर्शन

बिहार के लोग भी गर्मी से परेशान हैं। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के आसपास मानसून रुका है। ऐसे में दो से चार दिनों में बिहार की सीमा में मानसून प्रवेश करेगा। बिहार के कई जिलों में 20 जून (गुरुवार) तक बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी, ग्वालियर, सतना और छतरपुर में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है। एमपी के लोग बारिश के इंतजार में है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हल्की बारिश हुई। वहीं, अब राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here