Home अपराध करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले शूटर्स...

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले शूटर्स की जारी हुई फोटो

0
181

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के आरोपी दोनों शूटर्स की पहचान कर ली गई है। पुलिस इन दोनों शूटर्स की तलाश में जुटी हुई है। दोनों शूटर्स में से एक का नाम रोहित राठौड़ और दूसरे का नाम नितिन फौजी है। वहीं पुलिस ने उस स्कूटी को भी बरामद कर लिया है जिस पर सवार होकर आरोपी गोगामेड़ी की हत्या के लिए आए थे।

मंगलवार को दो हमलावरों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने अपने साथ एक व्यक्ति को भी गोली मार दी तथा घर में मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए कड़ी नाकेबंदी की गई है। गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है।

पुलिस के मुताबिक हमलावर बातचीत करने के बहाने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में दाखिल हुए और कुछ देर बातचीत करने के बाद उन्होंने गोलियां चलाना शुरु कर दिया। उनके अनुसार गोगामेड़ी के गार्ड ने भी जवाबी गोली चलाई। बाद में दोनों हमलावरों ने उनके साथ आये नवीन शेखावत को भी गोली मार दी। इस वारदात में गोगामेड़ी और नवीन की मौत हो गई जबकि परिचित अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सख्त नाकेबंदी कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  "क्षमा करें": व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने बिडेन को "राष्ट्रपति ओबामा" कहा

राजस्थान के डीजीपी ने बताया कि लोगों से धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस घटना की रोहित गोदारा गैंग ने जिम्मेदारी ली है। इसे ध्यान में रखते हुए पड़ोसी जिलों और बीकानेर संभाग में भी बदमाशों के संपर्क वाले लोगों को चिन्हित कर पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

राजस्थान की पुलिस ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक से बात कर उनसे सहयोग मांगा मांगा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को सफलता मिलेगी। गोगामेड़ी पर हमले की पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया। पुलिस के अनुसार बुरी तरह घायल गोगामेड़ी को मानसरोवर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। उधर, गोगामोड़ी की हत्या के विरोध में आज राजस्थान बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान हत्या के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here