Home उत्तर प्रदेश Planets Parade 2023: आज आसमान में दिखेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, एक...

Planets Parade 2023: आज आसमान में दिखेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, एक सीध में नजर आएंगे पांच ग्रह

0
126

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर जिले में मंगलवार को आसमान में एक खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दिन पांच ग्रह एक सीध में नजर आने वाले हैं और इन्हें कोई भी देख सकेगा। एक सीध में दिखने वाले ग्रहों में बुध ग्रह, शुक्र ग्रह, मंगल ग्रह, बृहस्पति ग्रह और अरुण ग्रह शामिल हैं।

वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला तारामंडल के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह खगोलीय घटना ठीक सूर्यास्त के बाद से दिखनी शुरू हो जाएगी। शाम 06:36 बजे से 07:15 बजे तक इस खगोलीय घटना को अच्छे से देखा जा सकता है, लेकिन सूर्यास्त के साथ ही इसके बाद बुध ग्रह और बृहस्पति ग्रह दिखाई देना बंद हो जाएंगे, इस स्थिति में सभी ग्रहों को एक साथ देखने के लिए समय का विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें -  UP Election 2022: आगरा की इन सीटों पर तेजी से घटे बसपा के वोट, पढ़े बीते चुनावों का लेखा-जोखा

इसे भी पढ़ें: सड़क पर गिरे थे छह घायल, तीन के ऊपर से गुजर गया वाहन; तीनों की मौत

बताया कि बुध ग्रह और बृहस्पति ग्रह को लगभग छह बजकर 36 मिनट, अरुण ग्रह को आठ बजकर 44 मिनट और शुक्र ग्रह को आठ बजकर 34 मिनट तक देखा जा सकता है। अमरपाल ने बताया कि इस अद्भुत खगोलीय नजारे को को प्लैनेट परेड या प्लेनेट्स एलाइनमेंट भी कहा जाता है, जो कि एक दुर्लभ संयोग होता है। इसे पिछली बार 24 जून 2022 को देखा गया था और अगली बार इसे आठ सितंबर 2024 को देखा जा सकेगा।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here