Home उत्तर प्रदेश पीएम मोदी कुछ ही देर बाद मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन...

पीएम मोदी कुछ ही देर बाद मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन

0
143

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब से कुछ ही देर बाद मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही वह ₹12,930 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो में सफर भी करेंगे और परियोजना का जायजा लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में क्षेत्रीय विकास, शहरी परिवहन व्यवस्था और सरकार की इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं पर विशेष जोर रहने की संभावना है। मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के संचालन से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन और भी सुगम होने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें -  India Vs England: महामुकाबले को लेकर वाराणसी में उत्साह, भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के LG वीके सक्सेना सराय काले खां नमो भारत मेट्रो स्टेशन पहुंच गए हैं। पीएम आज भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के बाकी हिस्सों का उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच 5 km का सेक्शन और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच 21 km का सेक्शन शामिल है। इस कॉरिडोर का ओरिजिनेटिंग स्टेशन, सराय काले खां, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशनों में से एक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here