Home अपराध Prayagraj : तेज रफ्तार टैंकर ने एक ही परिवार के पांच लोगों...

Prayagraj : तेज रफ्तार टैंकर ने एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचला, पांचों की दर्दनाक मौत

0
130
Prayagraj
Prayagraj

प्रयागराज जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मरने वालों में 2 मासूम बच्चे भी शामिल है। घटना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी मृतक जौनपुर के रहने वाले बताये जा रहे है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को जौनपुर निवासी विकास अपनी मां सुम्मरी, जनता उनके दो बच्चों को बाइक से जौनपुर की ओर जा रहे थे। वह सभी मीरगंज चौकी खुर्द में रहते है। इसी दौरान गंगानगर के रस्तीपुर गांव के समीप तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद वह बाइक लेकर गिर पड़े। वही टैंकर तेज रफ्तार होने के कारण लोगों को कुचलते हुए भाग निकला। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतको में विकास पुत्र बल्ली (25), सुम्मरी पत्नी देवकी (60), जनता पत्नी नमकीन (34), दीवाना पुत्र नमकीन (7), लक्ष्मी पुत्री नमकीन (8) वर्ष है।

यह भी पढ़ें -  राजधानी लखनऊ में ट्रक की टक्कर से वैन में घुसी एसयूवी कार, चार की मौत, कई घायल

मामले में डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि मौके ही दो थानों की पुलिस पहुंची है। परिवार वालों को जानकारी दी गयी है। टैंकर को मौके से पकड़ लिया गया है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here