Prayagraj Nikay Chunav Result Live: आज बनेगी शहर की सरकार, प्रयागराज में सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

0
18

[ad_1]

07:19 AM, 13-May-2023

मुंडेरा मंडी सहित सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। सुबह छह बजे से ही प्रत्याशी और उनके मतगणना अभिकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

06:46 AM, 13-May-2023

निकाय            मतगणना स्थल

नगर निगम मुंडेरा मंडी परिसर

नगर पंचायत

लालगोपालगंज- मेवा लाल अयोध्या प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, सोरांव

मऊआइमा-  मेवा लाल अयोध्या प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, सोरांव

फूलपुर-  मंडी समिति, फूलपुर

हंडिया- गोपाल दास ट्रस्ट, हंडिया

सिरसा- जवाहर नवोदय विद्यालय, मेजा

भारतगंज- जवाहर नवोदय विद्यालय, मेजा

कोरांव- गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज, कोरांव

शंकरगढ़- तहसील परिसर, बारा

कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण, रैंडमलाइजेशन आज

बुधवार को अनुपस्थित रहने वाले मतगणना कर्मियों को बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण दिया गया। कुल 120 कर्मचारियों को बुलाया गया था। इनमें से पांच अनुपस्थित रहे। इनसे अनुपस्थित रहने का कारण पूछा गया है। यदि वाजिब कारण नहीं हुआ तो एफआईआर लिखाने के साथ अन्य कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में शुक्रवार को ईवीएम का रैंडमलाइजेशन होगा।

06:31 AM, 13-May-2023

Prayagraj Nikay Chunav Result Live: आज बनेगी शहर की सरकार, प्रयागराज में सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

प्रयागराज नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से मुंडेरा मंडी समिति में शुरू होगी। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शनिवार दिन में एक बजे तक साफ होने की उम्मीद है। इसी के साथ यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि शहरी सरकार का ताज किसके सिर पर सजेगा। महापौर और पार्षदी के लिए मुंडेरा मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें -  Mainpuri Bypoll:Mainpuri Bypoll: चुनाव आयोग आंखें बंद करके बैठा... जानिए अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा?

पार्षदी का पहला परिणाम सुबह 10 बजे तक आ जाने की उम्मीद है। वहीं आठ नगर पंचायतों की मतगणना भी संबंधित तहसीलों में निर्धारित स्थलों पर होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुंडेरा मंडी परिसर तथा आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील रहेगा।

महापौर और पार्षदी की मतगणना एक साथ 56-56 टेबल पर होगी। इसके अलावा पोस्टल बैलेट मतों की गिनती अलग टेबल पर होगी। इस दौरान मतदान कर्मियों के अलावा प्रत्याशी या अभिकर्ता मौजूद रहेंगे। हालांकि मतगणना टेबल एवं अभिकर्ताओं के बीच में बेरिकेडिंग होगी। ज्यादातर टेबल पर दो-दो वार्ड की मतगणना होगी।नगर पंचायतों की मतगणना पांच-पांच टेबल पर संबंधित तहसीलों में निर्धारित स्थलों पर होगी। डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here