Raksha Bandhan: पीएम मोदी को भाई मनाती हैं वृंदावन की विधवा महिलाएं, इस बार तिरंगे के साथ भेजी राखियां

0
24

[ad_1]

ख़बर सुनें

वृंदावन के आश्रमों में रहने वाली विधवा महिलाओं की ओर से रक्षाबंधन के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बार 501 राखियों के साथ 75 तिरंगा झंडे भेजे जा रहे हैं। पिछले कुछ साल पहले तक वृंदावन से कुछ महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए खुद प्रधानमंत्री आवास पर जाती थीं, लेकिन दो वर्षों कोरोना संकट के कारण प्रधानमंत्री को राखी बांधने नहीं जा सकीं। इस बार प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया गया है। अनुमति मिलने पर कुछ महिलाएं प्रधानमंत्री को राखी बांधने जा सकती हैं। 

सुलभ इंटरनेशनल संस्था के संस्थापक डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक की ओर से हर साल विधवा महिलाओं द्वारा राखी बनाने का कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार मंगलवार को मां शारदा आश्रम में आयोजन किया गया। यहां मां शारदा और राधाटीला आश्रम में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वाली विशेष राखियां तैयार की हैं। सुलभ संस्था के प्रतिनिधि द्वारा इन राखियों को प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचाया जाएगा। 

सुलभ इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने कहा कि इससे पहले वृंदावन में रहने वाली हजारों विधवा महिलाओं की ओर से चार-पांच महिलाओं का दल प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांटने और मिठाई देने के लिए दिल्ली जाता था। इस वर्ष भी संस्था ने प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया है। अनुमति का इंतजार है। प्रधानमंत्री को व्यक्तिगत रूप से राखी बांधने वाली 70 साल  की गौरवनी दासी इस वर्ष भी पीएम मोदी के लिए राखी बनाकर भेजने को लेकर उत्साहित हैं। 

यह भी पढ़ें -  UP Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन आज से, जानिए- प्रचार और नामांकन पत्र लेने के नियम

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here