[ad_1]
08:54 AM, 08-Dec-2022
भाजपा प्रत्याशी चल रहे आगे
रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना 64 मतों से आगे चल रहे हैं। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।
08:43 AM, 08-Dec-2022
बरेली एडीजी जोन ने लिया सुरक्षा का जायजा

एडीजी जोन बरेली राजकुमार मंडी समिति परिसर में
– फोटो : अमर उजाला
एडीजी जोन बरेली राजकुमार मंडी समिति परिसर में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
08:18 AM, 08-Dec-2022
रामपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर सपा चल रही है।
08:01 AM, 08-Dec-2022
मतगणना शुरू
रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल वोट की गिनती की जा रही है। नौ बजे रुझान आने लगेंगे।
07:37 AM, 08-Dec-2022
रामपुर उपचुनाव में नतीजे आज
रामपुर विधानसभा सीट का नया विधायक कौन होगा, यह बृहस्पतिवार (आज) स्पष्ट हो जाएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। दोपहर तक परिणाम आ जाने का अनुमान है। इस सीट पर 10 उम्मीदवार हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के आकाश सक्सेना और सपा के आसिम राजा के बीच रहा है।
06:40 AM, 08-Dec-2022
दोबारा मतदान की मांग
समाजवादी पार्टी ने रामपुर उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। यहां दोबारा उपचुनाव कराने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखा है। आयुक्त को भेजे गए पत्र में सपा ने आरोप लगाया है कि रामपुर में चुनाव की निष्पक्षता तार-तार हुई है लिहाजा लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था की याद दिलाते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की गई है।
06:04 AM, 08-Dec-2022
Rampur By Election Results Live: रामपुर में बड़ा उलटफेर, शुरुआती रुझान में भाजपा चल रही आगे, सपा दूसरे पर
रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा इस बात का फैसला आज हो जाएगा। पांच दिसंबर को हुए मतदान के बाद बृहस्पतिवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दोपहर बाद तक चुनाव परिणाम आ जाएगा। चुनाव परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि रामपुर में पहली बार कमल खिलता है या फिर आजम खां का वर्चस्व कायम रहता है।
[ad_2]
Source link