14 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने पर हुआ दुष्कर्म का खुलासा

0
79

अपराधी प्रवृत्तियां वर्तमान समय में बहुत तेजी से बढ़ती जा रही हैं। खेलने खाने की उम्र में बच्चे ऐसे कारनामे कर जा रहे हैं जिनका सहजता से अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। वर्तमान में एक ऐसी ही खबर उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के तीन महीने की गर्भवती होने की बात पता चली है, जिसे सुनकर परिजन भी सन्न रह गए। पीड़िता के अनुसार गांव के ही एक युवक ने चार महीने पहले खेत में दुष्कर्म किया था। उसने जान से मारने की धमकी दी थी।
लोकलाज के कारण वह चुप रही। तीन दिन पहले उल्टियां और पेट दर्द होने पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराया, तो हकीकत सामने आई। बेटी को लेकर पिता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इसमें बताया कि 28 मार्च 2023 को उसकी 14 वर्षीय बेटी बकरियां चराने खेत गई थी।
वहां गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने की कोशिश की, तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी और लोकलाज के डर से सहमी बच्ची चुप रही। तीन दिन पहले बेटी का जी मिचलाने लगा था। साथ ही, पेट दर्द व उल्टियां होने लगीं, तो डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने गर्भवती होने की आशंका जताई और अल्ट्रासाउंड करने की सलाह दी। यह सुन परिजनों के होश उड़ गए। बेटी से जानकारी की, तो उसने आपबीती बताई। इसको सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
पीड़िता के पिता के अनुसार अल्ट्रासाउंड में तीन महीने का गर्भ होने की पुष्टि हुई है। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत आगे की कार्यवाही की जायेगी। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here