Home उत्तर प्रदेश Ravidas jayanti varanasi: रविदास जयंती मेले में बड़ा हादसा टला, गैस सिलेंडर...

Ravidas jayanti varanasi: रविदास जयंती मेले में बड़ा हादसा टला, गैस सिलेंडर में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

0
126

[ad_1]

रविदास जयंती मेले में बड़ा हादसा टला

रविदास जयंती मेले में बड़ा हादसा टला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रविदास जयंती के मौके पर बड़ा हादसा होने से टल गया। मेला क्षेत्र में रविवार की सुबह चाय की दुकान पर रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों व फायरब्रिगेड की टीम के साथ सेवादारों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाय की दुकान फ़ैज़ चलाते है। फैज ने बताया कि दुकान में सिलेंडर रखा हुआ था। उसमें गैस का लीकेज अचानक होने लगी। इसकी वजह से आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर धू-धूकर जलने लगा और आग की लपटों से घिर गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें -  Karwa Chauth 2022: डिजाइनर चलनी से निहारेंगी पति का चेहरा, सासु मां ने सजाई बहुओं के लिए सरगी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here