Home उत्तर प्रदेश School Time Table: शीतलहर और घने कोहरे से सभी स्कूलों का समय...

School Time Table: शीतलहर और घने कोहरे से सभी स्कूलों का समय बदला, ये है नया टाइम टेबल

0
61

[ad_1]

स्कूली बच्चे (फाइल)

स्कूली बच्चे (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

शीतलहरी और घने कोहरे की वजह से चंदौली के सभी प्राइमरी से इंटर तक के विद्यालयों का समय बदल गया है। डीएम ईशा दुहन ने बुधवार की देर रात ट्वीट कर यह जानकारी दी। 
डीएम ने बताया कि गुरुवार से इंटर तक के सभी विद्यालय 10 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे। यह नियम 22 से 31 दिसम्बर तक लागू रहेगा। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएससी, आईसीएससी एवं मदरसा बोर्ड के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। डीएम ईशा दुहन ने कहा कि सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर तीन बजे के बाद किसी भी दशा में कक्षाओं का संचालन न किया जाए। बुधवार की सुबह तापमान में अचानक चार डिग्री सेल्सियस की कमी पाई गई। घने कोहरे से कुछ दिख नहीं रहा था। स्कूली बस सहित अन्य वाहनों की लाइट जलाकर बड़ी सतर्कता के साथ उसे ले जाना पड़ा।  बुधवार सुबह हवा में नमी कुछ ज्यादा रहने से ठंड भी बढ़ी रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण हवा में नमी बढ़ गई है। आने वाले तीन-चार दिनों में घने कोहरे और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  UP Board Exam 2022: मार्च के आखिर तक शुरू हो सकती हैं परीक्षाएं, बचे हुए 50 दिन में इस तरह से तैयारी करके पा सकते हैं बंपर मार्क्स

विस्तार

शीतलहरी और घने कोहरे की वजह से चंदौली के सभी प्राइमरी से इंटर तक के विद्यालयों का समय बदल गया है। डीएम ईशा दुहन ने बुधवार की देर रात ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

डीएम ने बताया कि गुरुवार से इंटर तक के सभी विद्यालय 10 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे। यह नियम 22 से 31 दिसम्बर तक लागू रहेगा। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएससी, आईसीएससी एवं मदरसा बोर्ड के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। डीएम ईशा दुहन ने कहा कि सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर तीन बजे के बाद किसी भी दशा में कक्षाओं का संचालन न किया जाए। बुधवार की सुबह तापमान में अचानक चार डिग्री सेल्सियस की कमी पाई गई। घने कोहरे से कुछ दिख नहीं रहा था। स्कूली बस सहित अन्य वाहनों की लाइट जलाकर बड़ी सतर्कता के साथ उसे ले जाना पड़ा।  बुधवार सुबह हवा में नमी कुछ ज्यादा रहने से ठंड भी बढ़ी रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण हवा में नमी बढ़ गई है। आने वाले तीन-चार दिनों में घने कोहरे और ठंड बढ़ने के आसार हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here