Home उत्तर प्रदेश महाशिवरात्रि पर पर शिवालय सज-धज कर तैयार, जानिए पूजा का सर्वोत्तम मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर पर शिवालय सज-धज कर तैयार, जानिए पूजा का सर्वोत्तम मुहूर्त

0
10

बाराबंकी जिलेभर के शिवालय महाशिवरात्रि के अवसर पर सजधज कर पूजा-अर्चना के लिए तैयार हैं। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट के साथ हर तरफ बम-बम की गूंज और श्रद्धालुओं की हर हर महादेव की आवाज़ से पर्व का उल्लास महसूस किया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर शहर के नागेश्वरनाथ मंदिर से शिव बरात निकाली जाएगी, जो घंटाघर, धनोखर होते हुए पंचमदास कुटी पहुंचेगी।

ओम नगर नई बस्ती बंकी में जिला संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अनूप यादव के नेतृत्व में शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन होगा। इस अवसर पर कैलाश आश्रम में चार पहर की सामूहिक पूजा आयोजित होगी, जबकि दूधेश्वर महादेव मंदिर में कलाकारों द्वारा शिवलीला और भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। श्रद्धालु पूरे शहर में बाबा के श्रृंगार और पूजा में शामिल होकर पर्व का आनंद ले रहे हैं।

कमल पुष्पों से सजेंगे भोले बाबा
औसानेश्वर महादेव मंदिर में कमल पुष्पों से बाबा का श्रृंगार किया जाएगा और गोमती नदी से मंदिर तक बैरिकेडिंग की गई है। कुंतेश्वर महादेव मंदिर में रात 1 बजे तक ओम नमः शिवाय का जाप निरंतर चलता रहा। शिवरात्रि पर भंडारे में फलाहार वितरण की व्यवस्था भी की गई है।

यह भी पढ़ें -  आजमगढ़ में ISIS से जुड़े आतंकी गिरफ्तार; 15 अगस्त को प्लानिंग ब्लास्ट

सिद्धौर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जबकि पुजारी अनिल पुरी महाराज ने बताया कि शिव बरात निकाली जाएगी। सतोखर तालाब स्थित सिद्धेश्वर, मत्थेश्वर महादेव मंदिर, और रामसनेहीघाट के बुढ़वा बाबा मंदिर समेत जिले के सभी प्रमुख शिवालय श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सज-धज कर तैयार हैं।

पूजा का सर्वोत्तम मुहूर्त
पं. नित्यानंद बाजपेई ने बताया कि रविवार शाम 05:04 से सोमवार शाम 05:34 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। रात की पूजा में चार पहर रविवार को शाम 06:35 से सोमवार भोर 03:47 बजे तक हैं। उन्होंने बताया कि रात के पूजन में शिवयोग का बहुत महत्व होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here