Shivpal-Akhilesh: गोरखपुर में शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर किया भतीजे पर हमला, कहा- अखिलेश चापलूसों से घिरे

0
55

[ad_1]

गोरखपुर में शिवपाल यादव।

गोरखपुर में शिवपाल यादव।
– फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा)-लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि उनके भतीजे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चापलूसों से घिरे हुए हैं।

उनका यह बयान इस समय इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद चाचा-भतीजे में दरार खत्म होने की संभावना जताई जा रही थी। यहां एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस से कहा कि वे (अखिलेश) चाटुकारों से घिरे हुए हैं जो सिर्फ चापलूसी में विश्वास रखते हैं।

समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि हमारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ही असली समाजवादी पार्टी है और हमारे साथ कोई लालची व्यक्ति नहीं है। हम लालची लोगों से दूर रहते हैं।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के बारे में उन्होंने कहा, ”हम अभी विचार कर रहे हैं कि यह चुनाव अकेले लड़ेंगे या सपा के साथ। जो भी निर्णय होगा, जल्द ही सबके सामने आएगा।”

मैनपुरी सीट पर अपने पोते तेज प्रताप की उम्मीदवारी पर शिवपाल सिंह ने कहा, ”सपा द्वारा नाम की घोषणा होने दीजिए, हम उनके बाद घोषणा करेंगे।”

प्रसपा प्रमुख ने हालांकि इस सीट से मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव की उम्मीदवारी पर चुप्पी राधे रखी। अपर्णा भाजपा में हैं।

इससे पहले गोरखपुर पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव गोरखपुर के विभिन्न चौराहों पर स्वागत किया गया। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि हमलोगों को देश प्रदेश की लड़ाई लड़नी है। मेरी पार्टी प्रसपा है और प्रसपा ही असली पार्टी समाजवादी है।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी का चुनाव देश की तकदीर का फैसला करेगा। अभी हमारी हैसियत अभी नहीं है कि हम कुछ बड़ा ऐलान कर पाएं।

वहीं सर्वसमाज सेवा संस्थान के प्रबंधक धीरज गुप्ता ने बताया कि आज प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का मोहद्दीपुर कार्यालय पर आगमन हुआ और उन्होंने असहाय गरीब और विकलांग लोगों में कंबल वितरित किया।

यह भी पढ़ें -  Agastya Chauhan: यू-ट्यूबर अगस्त्य चौहान के परिवार को दिखाया जाएगा वीडियो, तब होगा हत्या के मुकदमे पर विचार

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here