Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके से खौफ के हालात, बीते एक वर्ष...

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके से खौफ के हालात, बीते एक वर्ष में पांचवी बार बने ऐसे हालात

0
315

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरबा जिले में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग डर के मारे अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। कोरिया जिला के मुख्यालय बैकुंठपुर में भी भूकंप के झटकों को महसूस किया गया है। भूकंप के कारण इलाके के कई घरों की दीवारों में दरारें तक आ गई हैं। इस घटना से लोगों में खौफ के हालात बने हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में आए भूकंप का केंद्र कोरबा जिले के पसान के पास बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र जमीन के 5 किलोमीटर अंदर बताया गया है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। बीते एक साल में इलाके में ये भूकंप का 5वां मामला बताया जा रहा है।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण अबतक जानमाल के बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। ये हल्की श्रेणी का भूकंप था, इस कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, भूकंप का केंद्र धरती से केवल 5 किलोमीटर ही अंदर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here