Sonebhadra: सोनभद्र आएंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, ये है शेड्यूल

0
54

[ad_1]

Deputy Chief Minister Brajesh Pathak will come to Sonbhadra, will address the election meeting, this is the sc

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

निकाय चुनाव के लिए प्रचार नौ मई की शाम छह बजे से थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दौर में सभी दल और प्रत्याशी पूरी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए बड़े नेताओं का आगमन भी तेज हो गया है। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आठ को जिले में आएंगे। वह आरटीएस क्लब में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में भाजपा नेता जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में आप नेता संजय सिंह: बोले- ‘चुनाव जीते तो लागू करेंगे दिल्ली का फ्री मॉडल’, PM के लिए दिया संदेश

यह भी पढ़ें -  Ghaziabad Pitbull Attacked: डीएलएफ में घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, कमर-हाथ और पैर पर काटा

चुनाव प्रचार के लिए पहले आठ मई को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होना था। इसके मद्देनजर अफसरों ने राबर्ट्सगंज नगर के हाइडिल मैदान का निरीक्षण कर वहां तैयारी भी शुरू कर दी थी। हालांकि बाद में सीएम का कार्यक्रम स्थगित हो गया। उनके स्थान पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम तय हुआ है। वह नगर के मध्य आरटीएस क्लब के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के जिला प्रवक्ता अनूप तिवारी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री सुबह दस बजे आरटीएस क्लब के मैदान में पहुंचेंगे। जनसभा के लिए तैैयारी जारी है। उधर, पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटा हुआ है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here