Home उत्तर प्रदेश Sultanpur Train Accident: आपस में टकराई दो मालगाड़ियां, छह डिब्बे पटरी से...

Sultanpur Train Accident: आपस में टकराई दो मालगाड़ियां, छह डिब्बे पटरी से उतरे, लखनऊ-प्रयागराज ट्रैक बाधित

0
97

[ad_1]

सुल्तानपुर में दो मालगाड़ियों की टक्कर

सुल्तानपुर में दो मालगाड़ियों की टक्कर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर गुरुवार सुबह दक्षिणी केबिन के पास दो मालगाड़ियों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया। एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। लखनऊ-वाराणसी और अयोध्या-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है। हादसे के बाद सटल अप डाउन कैंसिल कर दी गई है। बेगमपुरा का रूट बदल दिया गया है। सुल्तानपुर लखनऊ रूट बंद है।

यह भी पढ़ें -  यूपी: लेबर रूम में महिलाओं का वीडियो वायरल होने के मामले में आठ पेज की जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें, दोषियों पर होगी कार्रवाई

12237 (बेगमपुरा एक्सप्रेस) बदले मार्ग से चलाई जाएगी। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि बेगमपुरा एक्सप्रेस जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर रूट के बजाय प्रतापगढ़, राय बरेली होते हुए रवाना होगी।

रेलवे अधिकारी मालगाड़ी के ड्राइवर से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही पटरियों का भी निरक्षण किया जा रहा है। हादसा ड्राइवर की गलती से हुआ या कुछ और कारण था इसका भी पता लगाया जा रहा है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here