Home अंतरराष्ट्रीय गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू में आंतकियों की संदिग्ध सैटेलाइट फोन कम्युनिकेशन...

गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू में आंतकियों की संदिग्ध सैटेलाइट फोन कम्युनिकेशन ट्रेस

0
65

जम्मू-कश्मीर के कनाचक इलाके में संदिग्ध सैटेलाइट फोन कम्युनिकेशन ट्रेस किया गया है। सेना ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सैटेलाइट फोन के जरिए आतंकियों की बातचीत ट्रेस से कई जानकारियां सामने आईं हैं।

बताया जा रहा है ये इलाका इंटरनेशनल बॉर्डर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। बातचीत इंटरसेप्ट होने के तुरंत बाद सुरक्षाबल हरकत में आए और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा किए गए संचार का पता थुराया सैटलाइट उपकरण से लगाया गया, जिसके बाद जम्मू – कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया है।

यह भी पढ़ें -  सचिन-सीमा की लव स्टोरी में फिर आ सकता है भूचाल, कस सकता है कानूनी शिकंजा

जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित कानाचक, अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज एक किलोमीटर दूर है। पहले आतंकवादियों द्वारा सीमा पार से घुसपैठ के मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। अधिकारियों ने कहा कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है।

सुरक्षा बलों ने जम्मू के पहाड़ी इलाकों समेत पूरे क्षेत्र में तलाशी और घेराबंदी अभियान तेज कर दिया है, ताकि क्षेत्र में सक्रिय माने जा रहे लगभग तीन दर्जन आतंकवादियों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय किया जा सके।

अधिकारी ने कहा कि आगामी गणतंत्र दिवस के दौरान शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उठाए गए कदमों के तहत ये सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here