नई नवेली दुल्हन की पहली उड़ान बन गई आखिरी

0
217

जोधपुरः अहमदाबाद प्लेन क्रैश में राजस्थान के बाड़मेर की रहने वाली खुशबू राजपुरोहित की भी मौत हो गई। खुशबू की अभी चार महीने पहले शादी हुई थी। वह पति के पास लंदन जा रही थी। खुशबू पहली बार विदेश जा रही थी लेकिन उसे क्या पता था यही उसकी जिंदगी की आखिरी उड़ान साबित होगी।

जानकारी के अनुसार, बाड़मेर जिले के अरबा गांव में पली बढ़ी खुशबू राजपुरोहित का चार महीने पहले जोधपुर के खरबेरा निवासी विपुल के साथ धूमधाम से विवाद हुआ था। खुशबू के पति विपुल राजपुरोहित लंदन के सरकारी अस्पताल में बतौर डॉक्टर सेवा दे रहे हैं। विवाह के बाद विपुल लंदन चले गए। अब खुशबू राजपुरोहित अपने पति से मिलने के लिए लंदन जा रही थी। इस दौरान अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की घटना हुई और इसमें खुशबू की जान चली गई।

इस बीच, खुशबू के एयरपोर्ट में प्रवेश करते हुए का वीडियो सामने आया है। इसके अलावा 4 महीने पहले विवाह समारोह के वीडियो भी सामने आए हैं। इन वीडियो को देखकर परिवार के लोगों के आंसू नहीं थम रहे। पूरे गांव का माहौल गमगीन है। हर कोई इस घटना के बाद स्तब्ध है।

यह भी पढ़ें -  पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को करेंगे 'महाकाल लोक' का उद्घाटन, उज्जैन सजा

अरबा गांव से लेकर खरबेरा तक मातम पसरा है। खुशबू को हर कोई श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर खुशबू के विवाह की विदाई रस्म के वीडियो वायरल हुए हैं। खुशबू कि इस हादसे में मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ऐसी जानकारी सामने आयी है कि प्लेन हादसे में एक इंसान को छोड़कर सारे लोग मारे गए हैं। वहीं परिवार के लोग अभी भी पॉजिटिव हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी घर आएगी।

बता दें कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान AI-171 गुरुवार को उड़ान भरने के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कुल 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। प्लेन में सवार 241 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। एयर इंडिया का विमान बोइंग 787-8 ट्विन जेट था। जानकारी के अनुसार, विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here