Home अपराध बुजुर्ग और उसके साथ रह रही युवती की चाकुओं से गोदकर निर्मम...

बुजुर्ग और उसके साथ रह रही युवती की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, सेवा निवृत्त शिक्षक की हालत गंभीर

1
145

कानपुर देहात के अमरौधा कस्बे में सेवानिवृत शिक्षक और उसके साथ रह रही युवती पर बुधवार की देर रात कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। चीख सुन उठे बुजुर्ग पिता पर भी वार कर दिया। हमले में युवती व बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि शिक्षक की हालत गंभीर है।

पुलिस अधिकारी मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विमल द्विवेदी, उनके पिता रामप्रकाश (83) और घर में रह रही युवती खुशबू (30) पर रात में चाकुओं से हमला किया गया। इसमें रामप्रकाश और खूशबू की मौत हो गई।

Also Read : https://akshattimes.com/read-todays-horoscope-to-know-how-october-19-2023-will-be-for-you/

विमल द्विवेदी को इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया है। बेटा ललित द्विवेदी पत्नी के साथ नागपुर में रहकर सर्विस करता है। विमल की पत्नी मुन्नी द्विवेदी मायके रुरा गई हुई हैं। विमल तारनपुर निवासी खुशबू को पढ़ाते थे। उसी के साथ रहते थे। युवती से शादी किए जाने की चर्चा होने पर घर में विवाद भी चल रहा था।

डबल मर्डर की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। लोगों ने पुलिस को बताया कि विमल और खुशबू में संबंध थे। इसका परिवार के लोग विरोध कर रहे थे। कई बार समझाया भी गया था।

यह भी पढ़ें -  Harishankar Tiwari Passed Away: यूपी के बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी का निधन, गोरखपुर में छाया मातम

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पास ही दशहरा रामलीला का मंचन चल रहा था, जिसके कारण रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। घटना में करीबियों का हाथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Also Read : https://akshattimes.com/there-was-a-huge-shock-as-soon-as-the-stock-market-opened-sensex-fell-by-422-points-nifty-slipped-from-19560/

जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक विमल द्विवेदी और युवती खुशबू में अवैध संबंध थे। उन्होंने हाल ही में तीसरी शादी की है। पुलिस ने दोनों बेटों अक्षत द्विवेदी और ललित द्विवेदी को हिरासत में ले लिया है, जिन्होंने मौखिक रूप से वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।

आरोपियों को कहना है कि पिता की चरित्रहीनता को देखते हुए घटना की गई है। सेवानिवृत्त होने के बाद पिता को मोटी रकम मिली थी, जिसे वे युवती पर उड़ा रहे थे। इसको लेकर कई बार घर में विवाद भी हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here