Home अपराध करगिल के द्रास में संदिग्ध धमाके में दो लोगों की मौत, 10...

करगिल के द्रास में संदिग्ध धमाके में दो लोगों की मौत, 10 घायल

0
493
File Photo

केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख से डराने वाली खबर सामने आई है। यहां करगिल क्षेत्र के द्रास जिले में एक कबाड़ के पास संदिग्ध धमाके की रिपोर्ट सामने आई है। इस धमाके में अब तक 2 लोगों के मौत की खबर है। वहीं, करीब 10 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को जल्दी से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार द्रास के कबाड़ी नाला के पास संदिग्ध विस्फोट हुआ जिसमें 2 लोगों ने दम तोड़ दिया और कई घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल, द्रास में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  गुजरात ने वन्यजीवों की रक्षा के लिए क्या किया, चक्रवात बिपरजॉय से आगे गिर के शेर

द्रास में हुए संदिग्ध विस्फोट के बारे में पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य भी इकट्ठे कर लिए हैं। अब इस विस्फोट के प्रकृति की जांच की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here