Home उत्तर प्रदेश Umesh Pal Hatyakand: अतीक के भाई अशरफ को बरेली जेल से किया...

Umesh Pal Hatyakand: अतीक के भाई अशरफ को बरेली जेल से किया जा रहा था मेरठ शिफ्ट, पलट गई गाड़ी और… उड़ी अफवाह

0
72

[ad_1]

Umesh Pal Hatyakand

Umesh Pal Hatyakand
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज की घटना के बाद माफिया के खिलाफ सीएम योगी के तल्ख अंदाज से अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को अफवाह उड़ी कि अतीक अहमद के भाई अशरफ को बरेली जेल से मेरठ शिफ्ट किया जा रहा था, तभी गाड़ी पलट गई। अधिकारियों ने अफवाह बताकर इसे खारिज किया है।

प्रयागराज के घटनाक्रम और विधानसभा में सीएम के तेवर के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। अतीक अहमद, उसके परिजनों और शूटरों को लेकर मीम बन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें -  मुर्मू के लिए योगी के डिनर में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, ओपी राजभर

मंगलवार को एक अफवाह बहुत तेजी से हवा में तैर उठी। लोग एक-दूसरे को कॉल और मेसेज कर पूछने लगे कि अशरफ को लेकर क्या स्थिति है। कोई अशरफ के मेरठ ट्रांसफर होने तो कोई गाड़ी पलटने की बात बता रहा था।

जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने इस तरह की बातों को गलत बताया। बोले- अशरफ बरेली जेल में ही है। काफी सुरक्षित और अलग सेल में उसे रखा गया है। फिलहाल उसे दूसरे जेल में शिफ्ट करने का कोई आदेश नहीं आया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here