Home उत्तर प्रदेश Umesh Pal Murder Case : माफिया अतीक के दो बेटे समेत सात को...

Umesh Pal Murder Case : माफिया अतीक के दो बेटे समेत सात को पुलिस ने उठाया, बीवी शाइस्ता से पूछताछ

0
54

[ad_1]

Prayagraj News :  पूर्व सांसद अतीक अहमद।

Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में घटना के कुछ देर बाद ही अतीक अहमद के  दो बेटों असद व अहजम को पुलिस ने उठा लिया। उन्हें गोपनीय स्थान पर ले जाकर पूछताछ चलती रही। इसके अलावा उनके दो दोस्तों और तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जाती रही। पुलिस ने शाइस्ता परवीन से भी पूछताछ की। दरअसल सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद जो सीसीटीवी फुटेज जारी हुआ, उसमें एक हमलावर को देखकर इस हत्याकांड में शक की सुई सबसे ज्यादा अतीक अहमद पर है।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: सेंट्रल बैंक की ठगी में एक और मुकदमा दर्ज, फरार चल रहे प्रबंधक और बैंक मित्र

इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर अतीक के दो बेटों असद व अहजम को उठा लिया। असद तीसरे, जबकि अहजम अतीक का चौथे नंबर का बेटा है। उन्हें गोपनीय स्थान पर ले जाया गया और पूछताछ की जाती रही। उधर, उनके दो दोस्तोंं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा महिला ग्राम इलाके के तीन अन्य युवकों को भी उठाया गया जिनसे देर रात तक पुलिस पूछताछ में जुटी रही।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here