Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao: तीन माह बाद मिली लापता किशोरी! बहला फुसलाकर ले गया था...

Unnao: तीन माह बाद मिली लापता किशोरी! बहला फुसलाकर ले गया था युवक, पुलिस ने आरोपी सहित खोजा

0
26

[ad_1]

उन्नाव रेलवे स्टेशन

उन्नाव रेलवे स्टेशन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में मवेशियों के लिए कैल्शियम की दवा बेचने वाला युवक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

तलाश कर रही पुलिस ने दोनों को खोज लिया। आरोपी को जेल भेजा गया है और किशोरी का मेडिकल कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया है। मुजफ्फरनगर जिले के थाना मीरापुर के संभलेहरा निवासी शिवप्रकाश माखी थानाक्षेत्र के गांवों में फेरी लगाकर मवेशियों के लिए कैल्शियम की दवा बेचता था।

यह भी पढ़ें -  बीएड प्रवेश परीक्षा: दो पालियों में 8175 ने दी परीक्षा

18 दिसंबर 2022 को वह एक गांव निवासी (16) वर्षीय किशोरी के बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। कहीं पता न चलने पर मां ने 29 जनवरी को बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी और किशोरी की तलाश कर रही थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here