Unnao News: उन्नावः सीजन का पहला घना कोहरा, दृश्यता रही शून्य

0
64

[ad_1]

सोमवार सुबह कोहरे के बीच स्कूल जाते बच्चें। संवाद

– फोटो : UNNAO

ख़बर सुनें

उन्नाव। सीजन का पहला घना कोहरा सोमवार सुबह देखने को मिला। रात 10 बजे से कोहरा गिरना शुरू हुआ जो सोमवार सुबह 11 बजे तक बना रहा। इस दौरान वाहन सवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से लोगों को ठंड बढ़ने का अहसास हुआ।
रविवार रात अचानक मौसम बदला और 10 बजे से कोहरा गिरना शुरू हो गया। देर रात तक कोहरा काफी घना हो गया जिससे मात्र एक हाथ की दूरी पर खड़े लोग दिखने बंद हो गए। साथ ही वाहनों का दिखना भी बंद हो गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
रविवार को जहां तापमान आठ डिग्री सेल्सियस था। वह सोमवार को घटकर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगों को गलन भरी सर्दी महसूस हुई। बच्चों को सुबह कोहरे के बीच स्कूल जाना पड़ा। कोहरे का असर सोमवार सुबह 11 बजे तक बना रहा।
18 घंटे तक एक्सप्रेसवे पर रेंगे वाहन
गंजमुरादाबाद। कोहरे का प्रकोप सोमवार को पहली बार लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे विकराल रूप में दिखाई दिया। कोहरे ने अपना विकराल रूप रविवार की शाम से ही दिखाना शुरू कर दिया था जोकि सुबह 11 बजे तक कोहरा एक्सप्रेसवे पर छाया रहा। करीब 18 घंटे तक भीषण कोहरे की गिरफ्त में रहने के कारण छोटी बड़ी गाड़ियों को एक्सप्रेसवे पर चलाना चालकों के लिए परेशानी का सबब बना रहा।
रविवार की शाम से ही गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। सुबह 10 बजे तक सभी प्रकार के वाहन निर्धारित गति से काफी धीमी गति से चलाने पड़े। 20 मीटर तक स्पष्ट न दिखाई देने के चालक हेड लाइट जलाकर और बाइपर चलाकर आगे का शीशा साफ करते वाहन चलाते नजर आए।
एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर चालक अपने वाहनों को निर्धारित गति सीमा में सावधानीपूर्वक चलाएं। रेडियम के डिवाइडरों पर भी नजर बनाए रखें। उचित दूरी बना कर ही वाहन चलाएं। कोहरे का असर कानपुर-लखनऊ हाइवे पर भी देखने को मिला।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: गांजा तस्कर को एक वर्ष का कारावास

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here