[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी
मौरावां। थानाक्षेत्र के गांव दुंदपुर में एक शादी समारोह में सोमवार को टेंट का पाइप एचटी लाइन में छू जाने से दो श्रमिक झुलस गए। परिजनों ने मौरावां सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मौरावां थानाक्षेत्र के दुंदपुर निवासी हीरालाल उर्फ मत्ते लोधी की पुत्री पूनम का सोमवार को विवाह था। दोपहर में दरवाजे कटरा चेतराय गांव निवासी विकास चौरसिया का टेंट लग रहा था। पंडाल लगाते समय ऊपर से निकली एचटी लाइन में कैंची पाइप छू गया। पाइप पकड़े मजदूर रविंद्र कुमार उर्फ रामचंद्र (30) निवासी सुबसखेड़ा तथा साथी दुंदपुर का ही दिनेश कुमार (35) करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों घायलों को सीएचसी मौरावां भेजा गया। जहां डॉक्टर ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया और घायल दिनेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अचानक घटी घटना से मृतक रामचंद्र के घर में कोहराम मच गया। पत्नी कृष्ण कुमारी व तीन पुत्रियों में शिवांशी (8), शिवानी (5) व अनरोही (3) के साथ बहन कोमल का रोकर बुरा हाल हो गया। रामचंद्र के पास मात्र 10 बिसुवा भूमि है। इसलिए वह टेंट में मजदूरी करके परिवार का भरणपोषण कर रहा था। माता पिता का पहले ही निधन हो चुका है। थाना प्रभारी निरीक्षक भवन सिंह मौर्य ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
छह साल की बच्ची के साथ युवक ने की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
पुरवा। कस्बे की एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर वह अपनी छह वर्षीय पुत्री के साथ कुछ सामान लेने बाजार गई थी। वापस घर जाते समय शहबाज उर्फ छोटू बाइक से निकला और तेज धूप होने की बात कह पुत्री को बाइक में बिठा लिया। रास्ते में वह पुत्री से छेड़छाड़ करने लगा। तभी वहां से निकल रहे भतीजे ने उसे देख लिया। भतीजे को आता देख आरोपी पुत्री को छोडर्क भाग निकला। इसकी शिकायत लेकर जब वह आरोपी के परिजनों के पास पहुंची तो उसके साथ गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शहबाज पर छेड़छाड़ व परिजनों पर गालीगलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)
सड़क किनारे मिला युवक, अस्पताल में दम तोड़ा
बीघापुर। बारासगवर थानाक्षेत्र के धानीखेड़ा में कौशल्या पब्लिक स्कूल के सामने दोपहर लगभग 3.30 बजे 30 वर्षीय अज्ञात युवक सडक़ के किनारे तड़पता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर उसकी मौत हो गई। डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि लावारिस युवक की मौत की सूचना बारासगवर थाना पुलिस को दे दी है। (संवाद)
[ad_2]
Source link










