Unnao News: कमरे की बालकनी से गिरकर सिपाही की मौत

0
17

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Sat, 03 Jun 2023 12:09 AM IST

पुरवा। किराए के मकान में रह रहा सिपाही रेलिंग न होने से तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में कर्मियों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद शव को गृहजनपद मुरादाबाद भेज दिया गया।

मुरादाबाद जिले के थाना भगतपुर के गांव चांदपुर निवासी हरि सिंह का पुत्र अजीत सिंह (31) वर्ष 2020 बैच का सिपाही था। उसकी पहली तैनाती उन्नाव पुलिस लाइन में हुई थी। इस समय उसकी ड्यूटी पुरवा कोतवाली में थी। अजीत सिंह मोहल्ला दीपक बिहार कस्बा निवासी प्रफुल्ल गुप्ता के मकान में तीसरी मंजिल पर किराए पर रहता था।

गुरुवार को ड्यूटी कर रात में वह घर गया था। रात करीब 1:30 बजे वह कमरे के बाहर बनी बालकनी के पास टहल रहा था। तभी शरीर का संतुलन बिगड़ गया। रेलिंग न होने से वह तीसरी मंजिल से सड़क पर गिर गया। उसी बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई।

यह भी पढ़ें -  पूर्व सैनिक के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 91 हजार

मृतक का बड़ा भाई राजकुमार दोस्त इकराम के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। पुलिस लाइन में एएसपी शशि शेखर सिंह और सीओ पुरवा संतोष सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद परिजन पुलिस वाहन से शव लेकर गांव चले गए। पिता हरि सिंह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। बेटे की मौत की खबर से मां अंजू और तीन भाई रो रोकर बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि रेलिंग न होने से बालकनी से गिरकर सिपाही की मौत हुई है। वहां स्टॉफ के अन्य लोग भी रहते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here