Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

0
51

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST

पुरवा। चमियानी गांव में छात्रा ने घर के आंगन में पड़े जाल में दुपट्टे से संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। इकलौती बेटी की मौत से बेहाल मां आत्महत्या की वजह नहीं बता सकी। पुलिस ने मृतका का मोबाइल कब्जे में लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव चमियानी निवासी लक्ष्मी उर्फ आंचल पटेल (17) हाईस्कूल की छात्रा थी। पिता देबी सिंह की कोरोना में मौत हो चुकी है। मां सर्वेशा देवी जो कि भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य हैं, वह दूसरों के घर में बर्तन धोने का काम कर परिवार चलाती हैं। शुक्रवार सुबह वह काम पर चली गईं। सुबह करीब 11:30 बजे वह घर आई तो देखा घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था।

यह भी पढ़ें -  एक ने पारिवारिक कलह में खाया जहर, दो ने लगाई फांसी

कई बार बेटी को आवाज लगाई, मगर कोई आवाज न आने पर उसने पड़ोस में रहने वाले लोगों को बताया। पड़ोसियों ने छत से देखा तो आंगन में शव लटक रहा था। इकलौती बेटी का शव देख वह बिलख पड़ी। सूचना पर दरोगा महेंद्र पाल सिंह और सियाराम चौरसिया मौके पर पहुंचे और जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उपनिरीक्षक सियाराम चौरसिया ने बताया, मृतका का मोबाइल कब्जे में लिया है। जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here